Computer science क्या है? Course career और job

दोस्तों आज के हमारे इस लेख में हम लोग यह जानने की computer science क्या है? और इसमें कैरियर कैसी है? इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आप को कितनी सैलरी मिल सकती है। और अगर आप एक विद्यार्थी हैं और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है।

संक्षेप में समझे तो computer science (कंप्यूटर विज्ञान) ऐसा विज्ञान है जिसमें हम कंप्यूटर से संबंधित सभी चीजों के बारे में अध्ययन करते हैं। कंप्यूटर विज्ञान के अंतर्गत computer system , जैसे कि hardware, system software, theory, logic data structure, programming language, algorithm जैसे विषयों के संबंध में अध्ययन करते हैं।

कंप्यूटर विज्ञान केवल कंप्यूटर से संबंधित जानकारी इकट्ठा करना या कंप्यूटर के विषय पर अध्ययन करना ही नहीं है। बल्कि computer science की सहायता से हम कंप्यूटर से संबंधित जानकारी का अध्ययन करके हमारे जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान भी निकाल सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कंप्यूटर का योगदान काफी ज्यादा बढ़ चुका है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में जैसे कि बैंकिंग, शेयर मार्केट, स्कूल, दफ्तर, विश्वविद्यालय, शोध कार्यों गहन अध्ययन, इत्यादि चीजों में आप देख सकते हैं। आज के हमारे इस पोस्ट में हम आपको यह जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं कि computer science kya hai? कंप्यूटर साइंस क्या है? इसमें कैरियर नौकरी की क्या संभावनाएं है। इसके साथ यहां विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बात करने वाले हैं।

कंप्यूटर विज्ञान क्या है? (What is computer science in Hindi)

Computer science इतरा का विज्ञान है, जिसमें हम कंप्यूटर से संबंधित विषयों के बारे में अध्ययन करते हैं। जिसे आमतौर पर CS या computer science और कंप्यूटर विज्ञान भी कहते हैं। इसके अंतर्गत हम Computer technology जिसमें दोनों ही तरह के कंपोनेंट जैसे कि hardware and software के बारे में अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा हम कंप्यूटर विज्ञान के सूचनाओं यानी कि data के साथ साथ विभिन्न programming language के बारे में भी अध्ययन करते हैं।

कंप्यूटर साइंस क्या है?

जैसा जैसा कि हमने ऊपर बताया कंप्यूटर विज्ञान एक ऐसा विज्ञान है जिसमें हम कंप्यूटर से संबंधित चीजों का अध्ययन करते हैं। कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत सूचना तथा संघनन (computation) के सिद्धांतिका आधारों का अध्ययन किया जाता है। इसके साथ ही कंप्यूटर के दो अलग-अलग भाग जिसे हम hardware and software कहते हैं इसके बारे में जानकारी एकत्रित और उनके बारे में अध्ययन करना होता है।

एक तरह से देखा जाए तो कंप्यूटर विज्ञान की सहायता से ही हम algorithm का उपयोग कर पाते हैं जिसके चलते Digital information डिजिटल सूचनाओं के साथ हेरफेर, संचार और उसे इकट्ठा (Store) कर पाना संभव हो सका है। कंप्यूटर विज्ञान का सबसे बड़ा पहलू समस्याओं का समाधान निकालना है।

कंप्यूटर साइंस की सहायता से हम व्यवसाय, प्रयोग एवं शोध, यहां तक कि सामाजिक समस्याएं का हल खोजने की कोशिश करते हैं। जैसे कि व्यवसाय के क्षेत्र में हम विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि हम अपने sale और मुनाफे का हिसाब किताब रख सके। यह कंप्यूटर साइंस की सहायता से ही संभव हो सका है।

कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में हम कंप्यूटर के विभिन्न घटकों के बारे में अध्ययन करते हैं। जिसमें hardware and software, network, database, artificial intelligence , numeric analysis, vision and graphics, human computer interaction, और computer theory आदि चीजों के बारे में अध्ययन करते हैं।

कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न अवसर जिनमें आप अपना कैरियर बना सकते हैं

Computer science के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो लगातार तरक्की पवार इस क्षेत्र में नए-नए शोध किए जा रहे हैं। कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आपको सबसे पहले इस बार की जानकारी होनी चाहिए की आपकी रुचि कंप्यूटर के किस क्षेत्र में है। जैसे कि अगर आप कंप्यूटर से संबंधित theoretical ज्ञान हासिल करना चाहते हैं, या फिर आप शोध के कार्य में लग कर के इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

इसी तरह से अगर आप कंप्यूटर विज्ञान के व्यवहारिक भाग को पसंद करते हैं तो आप computer development क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। चलिए यह तो रही बात कि आप अपना कैरियर किस क्षेत्र में बनाना चाहते हो। हमने नीचे कंप्यूटर के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

Software engineering

कंप्यूटर विज्ञान का एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें वर्तमान समय में कई अपार संभावनाएं मौजूद है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के अंतर्गत आप software design, construction, user friendly software, user application इत्यादि चीजों पर विश्लेषण एवं अध्ययन करते हैं।

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए आपको सबसे पहले एक स्नातक की डिग्री (Bachelor degree) करना होगा यह किसी भी क्षेत्र जोकि कंप्यूटर विज्ञान से जुड़ा हुआ है मे आप कर सकते हैं। अभी भारत में ऐसी कई स्नातक डिग्री मौजूद है जिसे आप कर सकते हैं जैसे कि computer science engineering, BCA, BACHELOR OF INFORMATION TECHNOLOGY, इत्यादि।

Hardware

कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में हार्डवेयर का भी एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। आप हार्डवेयर कि बिना किसी भी कंप्यूटर की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं। जैसा कि हमने इसके बारे में पहले ही ऊपर बताया है। हार्डवेयर कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है। आप इस क्षेत्र में ज्ञान अर्जित करके computer hardware development, computer hardware engineer कंप्यूटर में लगने वाले विभिन्न घटकों (component) के बारे में आप रिसर्च कर सकते हैं। क्षेत्र में आगे कई अपार संभावनाएं भी मौजूद है। Computer science क्या है

कंप्यूटर विज्ञान का सैद्धांतिक अध्ययन

कंप्यूटर विज्ञान का सैद्धांतिक भाग यानी कि theoretical side में आप कंप्यूटर के सैद्धांतिक चीजों का अध्ययन करते हैं। यह मुख्य तौर पर computer science और mathematics से जुड़ा हुआ भाग है। जोकि computing के अधिक गणित विषय पर केंद्रित है। इसमें संगणना के सिद्धांत शामिल है। कंप्यूटर विज्ञान के सैद्धांतिक भाग में निम्नलिखित चीजों का अध्ययन करना पड़ता है, जिसे हमने नीचे सूचीबद्ध किया है:-

  • Algorithm
  • Data structure
  • Discrete Mathematics, Statistics
  • Theory of computing
  • Programming theory OOP
  • Digital electronics
  • Boolean algebra
  • Logic gates

इस क्षेत्र में आप कई सारे विषय के बारे में अध्ययन करते हैं जैसे कि एल्गोरिदम, database structure, डेटा संरचना, ऑटोमेटा सिद्धांत, सूचना सिद्धांत, क्रिप्टोग्राफी, machine learning, देखा जाए तो यह भाग गणितीय तकनीक और कंप्यूटर विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर जोर देता है।

हम मुख्यता यही तीन भागों में computer science क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बांट रहे हैं। बाकी सारे क्षेत्र इन्हीं तीन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। जिन में शामिल है:-

  • Networking
  • Programming language
  • Graphics
  • System

Computer science courses detail in Hindi.

कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे बहुत सारे कोर्स है जिन्हें आप कर सकते हैं। आप इन सारे कोर्स मैं से किसी भी एक कोर्स को कर सकते हैं।इसके लिए आप online या फिर किसी संस्थान से इन कोर्स को कर सकते हैं। कंप्यूटर संबंधित कोर्स एक सूची हमने नीचे बनाई है:-

  • स्नातक कोर्स (Degree course in Computer Science)
  • डिप्लोमा कोर्स कंप्यूटर विज्ञान में (Diploma course in computer science)
  • Certificate course in computer science

स्नातक कोर्स :- स्नातक कोर्स करने के लिए आपके पास में सबसे पहले 12वीं तक की पढ़ाई होनी चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो 12वीं के बाद आप किसी भी स्नातक (Degree) कोर्स जो कि कंप्यूटर से संबंधित हो में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा भी post graduate, doctorate कोर्स इत्यादि भी मौजूद है।

अगर आप शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप परस्नातक (post graduate) के लिए उसके बाद doctorate के डिग्री कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।स्नातक डिग्री कंप्यूटर विज्ञान में 3 वर्षों की होती है। वही पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री 2 से 5 साल लग सकते हैं। वहीं कहीं कहीं स्नातक की डिग्री आपको 5 साल में मिलती है। भारत के अंदर ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं जो इन कोर्सों के लिए दाखिला देती है।

Diploma computer course :- डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स लगभग 2 से 3 साल या फिर 6 महीनों का हो सकता है। आप इन्हें पॉलिटेक्निक कॉलेज या किसी इंस्टिट्यूट या ऑनलाइन सर्टिफिकेट डिप्लोमा कोर्स के जरिए इन में दाखिला ले सकते हैं।

डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपके पास दसवीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। तभी आप डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन दे पाओगे।

Certificate course in computer science:- सर्टिफिकेट कोर्स 3 महीने से लेकर के 6 महीने या 1 साल तक का होता है। कुछ कोर्स 2 साल के भी होते हैं। इस तरह के कोर्स में दाखिला लेने के लिए अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग मापदंड बनाए गए हैं। कुछ सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आपको केवल दसवीं पास होना ही काफी है। तो वहीं कुछ सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 10+2 अर्थात 12 वीं पास होना जरूरी होता है। Computer science क्या है

इसके अलावा भी ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स भी मौजूद है जिन्हें केवल स्नातक योग्यता धारी ही कर सकते हैं। इसके अलावा आप कंप्यूटर विज्ञान के सभी फील्ड्स का

कोर्स के माध्यम से भी अध्ययन कर सकते हैं।

कंप्यूटर विज्ञान में पढ़ाए जाने वाले विषय – computer science subject in Hindi

Computer science के क्षेत्र में निम्नलिखित विषयों के बारे में अध्ययन कराया जाता है जिसकी एक सूची हमने नीचे दी है।

  1. Operating system
  2. Computer architecture
  3. Database database and information system
  4. Data structure and algorithm
  5. Discrete structures
  6. Web Technology
  7. Algorithm
  8. Web Technology
  9. Programming language
  10. Big data analysis
  11. E commerce
  12. Machine learning/ Artificial intelligence
  13. Bioinformatics
  14. Graphics and audio design

Career and job in computer science -कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में नौकरी एवं सैलरी

जैसा जैसा कि हमने पहले ही इस बारे में चर्चा की है, कंप्यूटर विज्ञान का का क्षेत्र काफी उज्जवल है। इस चलते आपको इस क्षेत्र में काफी ज्यादा मौके मिलते हैं। आइए चलिए जान लेते हैं कि कंप्यूटर विज्ञान के अध्ययन करने पर आपको किस प्रकार की नौकरी मिल सकती है।

एक कंप्यूटर विज्ञान से स्नातक करने वाला कोई भी विद्यार्थी निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन या नौकरी पा सकता है।

  • Computer hardware engineer
  • Software developer
  • Database administrator
  • Web developer
  • Computer analytic
  • Information security analyst
  • Computer network architect
  • Computer and information

Salary :- कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में आपकी सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी experience इस क्षेत्र में रखते हैं। और आपने अपनी कोर्स किस प्रकार के विश्वविद्यालय से पूरी की है। Computer science क्या है

साधारणतः देखा जाता है कंप्यूटर विज्ञान में शिक्षा प्राप्त करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी ₹10000 से लेकर के ₹40000 तक महीने के कमा लेते हैं। यदि इस क्षेत्र में आपको अच्छी खासी experience है तो आप इससे कहीं अधिक ज्यादा रुपए तक कमा सकते हैं। सीधे शब्दों में कह दो कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के हमारे इस पोस्ट में आपने सीखा की Computer science क्या है? इसके अलावा हमने अपने इस पोस्ट में यह भी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है कि इस क्षेत्र में Course career और job कौन-कौन से हैं। आपको इस क्षेत्र में कितने सैलरी मिलेगी।वैसे तो जैसे कि हमने पहले ही इस बारे में जिक्र कर लिया है कंप्यूटर विज्ञान का क्षेत्र बहुत बड़ा है और इसमें कैरियर के लिए अपार संभावनाएं हैं। इस बारे में कोई भी दो मत नहीं है। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं परिवार वालों के साथ social media पर भी share जरूर कर सकते हैं। आप हमें अपने सवाल एवं सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके बता सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

5 thoughts on “Computer science क्या है? Course career और job”

Leave a Comment