कुछ सालों पहले की बात है, भारत में Domain Name रजिस्ट्रेशन साइट इतने फेमस नहीं थे। लेकिन अब आप इंटरनेट पर सर्च करके देखेंगे तो आपको ऐसा ही वेबसाइट मिल जाएंगे जहां से आप। डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
यह सब 2014 के बाद भारत में डिजिटल इंडिया आने से भारतीय लोगों की इंटरनेट पर उपस्थिति कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इसके साथ ही लोग अब इंटरनेट का इस्तेमाल पहले से ज्यादा कर रहे हैं। भारतीय नौजवानों में सोशल मीडिया को लेकर के क्रेज़ भी काफी बढ़ गया है। भारत में 493 मिलियन इंटरनेट यूजर्स है। पहला देखा जाता था कि ज्यादातर लोग ब्लॉगिंग और वेबसाइट से जुड़े नहीं रहते थे। लेकिन 2014- 15 के बाद काफी सारे लोग इंटरनेट पर अपना ब्लॉग या वेबसाइट बना रहे हैं।
यह वह दौर था, जब डोमेन रजिस्ट्रेशन कंपनी भारत में अपना पांव जमाने लगी। आपने Godaddy का पहला ad तो देखा ही होगा। इस एड में भारतीय क्रिकेट के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आपको ऐड करते हुए दिखे होंगे। यह एक डोमेन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट का ऐड था।
चलिए जानते हैं भारत में ऐसे ही कुछ डोमेन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट जो काफी लोकप्रिय है और सबसे बेहतर है?
लोकप्रिय डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के बारे में जानने से पहले हम यह जान लेते हैं, Domain Name होता क्या है?
Domain Name किसी website या blog का रजिस्टर किया हुआ नाम होता है। इंटरनेट की दुनिया में यह उसकी एक अलग पहचान होती है। जिसके मदद पर आप इसे इंटरनेट पर खोज सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति या कंपनी डोमेन रजिस्टर कंपनी पर अपना Domain Name रजिस्टर करवाता है, तो साथ ही साथ वह अपने वेबसाइट के लिए एक url Address भी होता है।
जिससे कि इंटरनेट पर उसे आसानी से खोजा जा सके। उदाहरण के तौर पर नीचे दिए गए फोटो देखें। अगर आप हमारे वेबसाइट पर किसी लिंक द्वारा पहुंचे हैं या फिर गूगल के सर्च बार पर हमारे वेबसाइट का url https://facttechno.in टाइप किया होगा। facttechno एक रजिस्टर्ड Domain Name है।
भारत के पांच सबसे बेस्ट Domain Name रजिस्ट्रेशन कंपनी
1. Godaddy
Godaddy कंपनी के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। कुछ ही दिन पहले भारत के महान विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसका प्रचार टेलीविजन में कर रहे थे। गोडैडी एक डोमेन रजिस्ट्रेशन कंपनी है। इसने भारत में काफी लोकप्रियता कमाई है। गोडैडी के वेबसाइट में जाने के लिए सबसे पहले आप अपने गूगल सर्च बार पर गोडैडी सर्च करें। आप इसके वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। या फिर आप गोडैडी वेबसाइट में जाना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए हमारे गोडैडी के हेड लाइन पर क्लिक कर कर सकते है। और यहां से आप गोडैडी पर अकाउंट खोल सकते हैं। और अपने मनपसंद का डोमेन नेम रजिस्टर्ड करवा सकते है।
Godaddy से ऑनलाइन डोमेन, SSL CERTIFICATE और होस्टिंग आदि भी आप यहां से खरीद सकते हैं। भारतीय लोगों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है। इसकी सर्विस भी बहुत बढ़िया है। मैंने अपना पहला वेब साईट का डोमेन नेम गोडैडी से ही खरीदा था। गोडैडी पर आपको डोमेन नेम एक्सटेंशन के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां पर आप कोई भी डोमेन नेम ₹250 से लेकर ₹800 तक में 1 साल के लिए रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।
2. BigRock
यह भी एक बहुत ही बढ़िया डोमेन रजिस्ट्रेशन कंपनी है। कई सारे ब्लॉगर और वेबसाइट ओनर इस कंपनी के सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। यह वेबसाइट भी काफी लोकप्रिय हैं।
BigRock से डोमेन नेम खरीदने के लिए, सबसे पहले आप उसके ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाए। आप इसका ऑफिशल वेबसाइट गूगल सर्च इंजन पर भी सर्च कर सकते हैं।
यहां पर भी आपको बहुत सारे डोमेन नेम एक्सटेंशन मिल जाएंगे। इसके सर्च बटन पर आप क्लिक करके अपने मनपसंद का डोमेन नेम खोज सकते हैं। यह वेबसाइट भी आपको काफी कम दाम पर, डोमेन नेम रजिस्टर्ड करवाती है। यहां पर भी आपको ₹150 से लेकर के ₹800 तक में आप अपने पसंद का डोमेन नेम रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
3. Hostgator
यह भी एक बहुत बड़ी कंपनी है, इस वेबसाइट से भी आप अपने लिए डोमेन नेम रजिस्टर करवा सकते हैं। मैंने यहां से तीन डोमेन नेम रजिस्टर करवाए थे। और सच में इस कंपनी की सर्विस भी बहुत बढ़िया है। यहां पर भी आपको डोमेन नेम के हर एक्सटेंशन मिल जाते हैं।
यह आपको हर तरह की होस्टिंग का ऑप्शन देती है, चाहे वह शेयर्ड होस्टिंग हो, लिनक्स होस्टिंग हो, या फिर क्लाउड होस्टिंग। इस वेबसाइट से आप हर तरह की सर्विस ले सकते हैं। जो एक वेबसाइट ओनर के लिए काफी जरूरी है। जैसे कि, SSL certificate, email service for business, Domain registration, और भी बहुत सारे सर्विसेस।
4. Bluehost
ऐसे तो यह कंपनी अपने होस्टिंग के लिए जानी जाती है। इस वेबसाइट में उपलब्ध वेब होस्टिंग सर्विसेज सबसे बढ़िया सबसे सस्ती है। इसके अलावा आप इस वेबसाइट से डोमेन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। यहां पर भी आपको कई एक्सटेंशन के साथ आपको डोमेन नेम मिल जाएगा।
5. NameCheap
यह वेबसाइट भी काफी लोकप्रिय है। यहां से भी आप अपने लिए डोमेन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां पर आपको डोमेन नेम काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। कभी-कभी तो इस वेबसाइट पर कई सारे ऑफर्स चलते हैं। offer के जरिए आप ₹80 से भी कम दामों पर यहां पर, अपने लिए डोमेन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इस वेबसाइट पर भी आपको कई सारे डोमेन एक्सटेंशन मिल जाएंगे। डोमेन रजिस्ट्रेशन के अलावा यह वेबसाइट भी दूसरी कई सेवाएं देती है।
आप हमारे अन्य आर्टिकल यहां से भी पढ़ सकते हैं नीचे दिए गए लिंक पर आप क्लिक करके
- ब्लॉग कैसे बनाएं?
- नया ब्लॉग बनाकर आप तेजी से कैसे पैसे कमा सकते हैं।
- Affiliate Marketing होता क्या है?
- प्ले स्टोर पर मौजूद एप जिनसे आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।