Voter list में online नाम कैसे खोजें? वोटर id ऑनलाइन कैसे बनाये?

अगर आपके पास में Voter id है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपका कौन से विधानसभा क्षेत्र या राज्य सभा क्षेत्र में नाम आता है? या फिर आप अपनी Voter id का status क्या है इसके बारे में जानकारी लेना चाहते हो?

तो आप किस तरह से online Voter id के status के बारे में जान सकते हो? इसके बारे में आज हम लोग अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे। 2019 में बहुत से राज्यों में चुनाव होने वाला है, ऐसे में लोगों को इन सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि मेरी बूथ संख्या क्या है? मैं जहां रहता हूं वहां पर क्या मैं वोट दे सकता हूं? इन्हीं समस्याओं को आप ऑनलाइन voter id के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाला है, अगर किसी वजह से आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाया है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजना पड़ता है। आप इसे ऑनलाइन खोज सकते हो। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है तो आप ऑनलाइन मतदाता सूची पर्ची का प्रिंट निकाल कर किसी अन्य फोटो पहचान पत्र के साथ अपना वोट देने जा सकते हैं।

Voter list में online नाम कैसे खोजे?

वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए सबसे पहले आपको https://Electoralsearch.in पर जाना होगा। सीधे आप इस लिंक पर क्लिक भी कर सकते हैं।

यहां आप मतदाता के नाम और उसके पिता के नाम के साथ अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां पर दूसरा विकल्प दूसरे टैब पर यह भी दिया गया है। अगर आपके पास Epic नंबर है तो, आप उसे वहां डाल कर चेक कर सकते हो। पहले टैब पर आपको अपनी जानकारी डाल कर के खोजना ना होता है। अगर आपने अपने वोटर आईडी पर कुछ अपडेट कराया है तो आप दूसरे टैब पर EPIC No. का इस्तेमाल करके आप वोटर लिस्ट पर अपना नाम खोज सकते हैं।

Voter list में इस तरह नाम खोजे

वेबसाइट पर सबसे पहले आपको दी गई तालिका के अनुसार आपको जानकारी भरना पड़ेगा।

  1. अपना पूरा नाम भरें
  2. अपने पिता/ पति का नाम भरें
  3. अपने लिंग का चुनाव करें
  4. यहां पर आपको अपने उम्र या जन्म तिथि की जानकारी देनी पड़ती है। अपना जन्म तिथि भरें
  5. इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है, जिस राज्य में आप रहते हो
  6. इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है
  7. इसके बाद आप अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें
  8. इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स पर आपको सिक्योरिटी कोड दिखेगा वह 5 अंकों के कोड को सही-सही भरें
  9. इन सारी जानकारियों को भरने के बाद आप Search या खोज बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
  10. यहां पर आपको अगले पेज में आप से मिलते जुलते नाम की लिस्ट दिखाई जाएगी सही नाम पर आप क्लिक कर सकते हैं।
  11. कुल परिणाम में से आप अपना चुनाव करके view details पर क्लिक कर सकते हैं।
  12. आप से जुड़ी सारी डिटेल दूसरे पेज पर आपको दिखाई जाती है।
  13. इसके बाद आपको अपनी नीचे मतदाता सूचना प्रिंट करने का ऑप्शन भी दिखाई देता है। यह सूचना को आप प्रिंट भी कर सकते हैं या फिर आप इसे pdf फाइल के रूप में डाउनलोड करके रख सकते हैं।

Note :- यदि आप अपनी संपूर्ण जानकारी डालने के बावजूद आपको यहां पर आपकी मतदाता सूचना प्राप्त नहीं होती तो आप इलेक्शन कमिशन की तरफ से जारी की गई toll free number 1800111950 या 1950 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

Voter id card online कैसे बनाये?

अगर आप को अपने राज्य की वोटर लिस्ट पर अपना नाम दर्ज कराना है या वोटर कार्ड में किसी गलती को सुधर आना है तो आप चुनावी कार्यालय के चक्कर काटने से बच सकते हैं। भारत सरकार द्वारा यह सेवा उपलब्ध कराई गई है कि आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से अपना नाम वोटर लिस्ट पर दर्ज करवा सकते हैं। या फिर आप अपने वोटर आईडी में अगर कुछ गड़बड़ी हो तो आप उसे सुधर सकते हैं।

इसके लिए आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाकर के आप अपना नाम को शामिल या गलती को सुधारने के लिए आवेदन कर पाओगे। इस वेबसाइट पर जाकर के आपको बस एक फॉर्म फिल अप करना होता है। किसी भी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसलिए हर साल जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो वहां की वोटर लिस्ट अपडेट होती है।

Voter list में नाम कैसे जोड़े?

अगर आप के वोटर आईडी पर कुछ गड़बड़ी है, यह फिर आप वोटर लिस्ट पर अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको https://www.nvsp.in पर जाना होगा, अब सीधे ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऐसा कर सकते हैं। और इसके साथ ही आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपलोड करने पड़ती है। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

इन Document की जरूरत होती है अपने वोटर आईडी में सुधार के लिए

  1. एक पासपोर्ट आकार का आपका फोटो
  2. फोटो पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, और आपके हाई स्कूल का मार्कशीट या एडमिट कार्ड
  3. आपके स्थानीय पते का प्रमाण के लिए राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन या बिजली का बिल
  4. आप अपने वोटर आईडी का Application status ऑनलाइन चेक कर सकते हो। भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से आपको 1 महीने के अंदर वोटर पहचान पत्र निर्गत कर दिया जाता है।

दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम लोगों ने आप लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि आप लोग किस तरह से ऑनलाइन वोटर आईडी में वोटर लिस्ट चेक कर सकते हो। किस तरह से आप नया एप्लीकेशन देकर के वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ सकते हो। आशा करता हूं कि आपको हमारा या आर्टिकल पसंद आया होगा। इससे संबंधित अगर आपकी कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment