How Proxy Server Work – प्रोक्सी सर्वर कैसे काम करता है?

अगर आप एक वेब एडमिन है और अभी-अभी ब्लॉगिंग की दुनिया में आप ने कदम रखा है तो हो सकता है कि आपको प्रोक्सी सर्वर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो या फिर आपने इसके बारे में सुना हो। प्रोक्सी सर्वर उपयोगकर्ताओं और वेब सर्वर के बीच हुए अनुरोध और प्रतिक्रियाओं को पूरा करने के लिए मेडिएटर के रूप में काम करता है। जिसकी आपकी वेबसाइट सुरक्षित होने के साथ-साथ अपने उपयोगकर्ताओं को अधिक तेज गति से इंटरनेट पर सर्व भी करती है। आज के हमारे इस लेख में हम इस बारे में जानकारी लेंगे की How Proxy Server Work – प्रोक्सी सर्वर कैसे काम करता है?

जैसा कि हमने अपने अन्य पोस्ट में इस बारे में भी जिक्र किया था एक प्रोक्सी सर्वर उपयोगकर्ता और web-server के बीच मध्यस्थता के रूप में कार्य करता है। प्रोक्सी सर्वर उपयोगकर्ता की ओर से एक अलग आईपी ऐड्रेस का उपयोग करते हैं। आपके मेन आईपी ऐड्रेस या मुख्य ip-address को छुपाने का काम करते हैं।

आगे बढ़ने से पहले हम यह जान लेते हैं कि एक प्रोक्सी सर्वर क्या होता है? अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे तो से आपको क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं?

What is Proxy Server? – प्रोक्सी सर्वर क्या है?

प्रोक्सी सर्वर कैसे काम करती है?

यह अपने मूल स्तर पर सेवाओं के साथ एक सिस्टम या कंप्यूटर होता है जो वेब अनुरोध क्लाइंट बनाने वाले कंप्यूटर और अनुरोध की जा रही सामग्री वाले वेब सर्वर के बीच में मध्यस्थता का काम करता है। इसकी एक नेटवर्किंग संरचना है जो इसे वेब पर एक एक कल आईपी पते के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। जब कोई उपयोगकर्ता आपके वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए इंटरनेट पर ब्राउज करता है तो सबसे पहले रिक्वेस्ट इसी वेब सर्वर के पास पहुंचती है। इसके बाद वेब सर्वर यह निर्णय लेता है कि इसे आगे फॉरवर्ड करना है या नहीं।

यदि उपयोगकर्ता द्वारा अनुरोध की गई सामग्री पहले से ही प्रोक्सी सर्वर पर मौजूद है तो वह Server Cache से उस फाइल को क्लाइंट के सामने प्रस्तुत कर देगा। अगर यह फाइल Server Cache पर मौजूद नहीं है तो वह वेबसाइट के मुख्य सर्वर से इसे जोड़ देगा जो कि उसके उपयोगकर्ता के सामने प्रस्तुत कर दी जाएगी।

प्रोक्सी सर्वर के क्या फायदे हैं?

जैसा कि हमने पहले ही इस बारे में जिक्र किया है कि प्रोक्सी सर्वर के आपको बहुत सारे लाभ मिलते हैं। इससे आपकी वेबसाइट की सिक्योरिटी काफी अधिक बढ़ जाती है। आप हैकिंग जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इन सबके अलावा इसके निम्नलिखित लाभ है।

  • प्रोक्सी सर्वर के इस्तेमाल से आपकी वेबसाइट की स्पीड काफी बढ़ जाती है।
  • वेब अनुरोध का अनुरोध करने और प्राप्त करने की प्रक्रिया में काफी अच्छा प्रदर्शन प्रॉक्सी वेब सर्वर करता है। यदि क्लाइंट द्वारा अनुरोध की जा रही सामग्री प्रोक्सी सर्वर के Cache file पर मौजूद है तो इसकी डिलीवरी तेज इसी होगी और इसलिए वेबसाइट के प्रदर्शन में काफी सुधार होता है।
  • यूजर की सुरक्षा बढ़ाता है :- प्रोक्सी सर्वर यूजर और इंटरनेट के बीच फायरवॉल का काम करती है। जोकि यूजर को हैककर, मैलवेयर और वायरस से सुरक्षित रखते हैं। क्योंकि प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल करने पर है कर यह नहीं जान पाता की रिक्वेस्ट कहां से आई है।
  • वेबसाइट की स्पीड को बढ़ाना :- प्रोक्सी सर्वर की मदद से आप अपने वेबसाइट की स्पीड को भी बढ़ा सकते हैं। जब कोई यूजर प्रोक्सी सर्वर के द्वारा किसी वेबसाइट की फाइल के लिए अनुरोध करता है, तो लोकल कैश फाइल में अगर प्रोक्सी सर्वर के पास हुआ अनुरोध उपलब्ध होगी तो वह तेजी से अनुरोध को यूजर के पास प्रस्तुत करता है।
  • प्रोक्सी सर्वर आपके वास्तविक ip-address को छुपाता है :- एक प्रोक्सी सर्वर के द्वारा इंटरनेट एक्सेस करते हैं तो प्रोक्सी सर्वर आपके ip-address का इस्तेमाल करके आपकी तरफ से रिक्वेस्ट लेकर इंटरनेट को एक्सेस करता है और आपके आईपी ऐड्रेस को छुपा लेता है। आईपी एड्रेस के द्वारा आपके लोकेशन के अलावा अन्य पर्सनल इनफॉरमेशन का पता भी लगाया जा सकता है।
  • ब्लॉक किए गए वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए भी प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया जाता है। हमने अक्सर देखा होगा कि स्कूल कॉलेज या ऑफिस के कंप्यूटर में कुछ वेबसाइट के ऊपर रिस्ट्रिक्शन लगे हुए होते हैं। जिस चलते आप उन्हें एक्सेस नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल इस तरह के वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए कर सकते हैं।
  • मॉनिटरिंग करना :- प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल करते हुए आप अपने ऑफिस के कर्मचारियों या अपने बच्चों के द्वारा किए जाने वाले इंटरनेट उपयोग पर भी नजर रख सकते हैं। आप ऑफिस में प्रोक्सी सर्वर का उपयोग करके पता कर सकते हैं कि आप के कर्मचारी कौन-कौन से वेबसाइट एक्सेस कर रहे हैं। इन सबके अलावा आप अपने घर में भी प्रॉक्सी सर्वर लगा कर के अपने बच्चों के द्वारा एक्सेस की जाने वाली वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।

Disadvantages of Proxy Server – प्रोक्सी सर्वर से होने वाले नुकसान

हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं, जहां आपको प्रोक्सी सर्वर के इस्तेमाल से कई सारे फायदे मिलते हैं, वही इसके कुछ नुकसान भी है। जिसे हम नीचे बतला रहे हैं।

  • प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल का सबसे बड़ा खतरा डाटा चोरी होने का होता है। प्रोक्सी सर्वर आपके कंप्यूटर की सारी जानकारी अपने सरवर के अंदर सेव करके रखता है। इस वजह से प्रोक्सी सर्वर प्रदान करने वाली कंपनियां आपके सारे डेटा का गलत इस्तेमाल भी कर सकती है। अगर आप अपने वेबसाइट के लिए प्रोक्सी सर्वर बनाना चाहते हैं तो हमारी असला रहेगी कि आप self-hosted प्रोक्सी सर्वर का ही इस्तेमाल करें।
  • स्पैम और वायरस का खतरा :- कुछ प्रोक्सी सर्वर पैसे कमाने के लिए आपके कंप्यूटर पर बहुत सारे विज्ञापनों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप गलती से किसी भी विज्ञापन पर क्लिक कर देते हैं तो यह आपके कंप्यूटर पर अनचाहे सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस इंस्टॉल कर देते हैं।
  • प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल आप केवल ब्राउज़र और एप्लीकेशन के लिए कर सकते हैं। प्रोक्सी सर्वर से आप ब्लॉक वेबसाइट के द्वारा कोई बड़ी फाइल डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इसमें नियम एवं शर्तें लागू है, अगर आप self-hosted प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल करते हैं तो आप बड़ी से बड़ी फाइल भी आसानी से डाउनलोड कर सकने में सक्षम है। हैकर्स द्वारा भी प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि, उनकी लोकेशन और उनके कंप्यूटर तक अन्य किसी की पहुंचना हो सके।

निष्कर्ष

आज के हमारे इस लेख में आपने क्या सीखा? आज के हमारे इस लेख में हमने आप सभी लोगों को इस बारे में जानकारी दी है कि How Proxy Server Work – प्रोक्सी सर्वर कैसे काम करता है? इसके साथ में हमने, प्रोक्सी सर्वर के फायदे एवं नुकसान के बारे में भी बताया है। उम्मीद करता हूं कि इस लेख के जरिए आपको यह समझ में आ गया होगा कि प्रोक्सी सर्वर के क्या फायदे एवं नुकसान है। इन सबके अलावा अगर इसके बावजूद भी प्रोक्सी सर्वर से जुड़ी हुई कुछ सवाल एवं सुझाव आपके पास है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment