Blue chip Share price List – ब्लू चिप शेयर की कीमतें भारतीय स्टॉक एक्सचेंज मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्टेड होती है। इन सारे कंपनियों में से ब्लू चिप शेयर को सबसे ज्यादा स्टेबल शेयर माना जाता है। यही वजह है कि ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि के लिए, निवेश करना चाहते हैं। वे ज्यादातर ब्लू चिप शेयर पर ही निवेश करना पसंद करते हैं।
What is Blue chip Share? – ब्लू चिप शेयर क्या होता है?
ब्लू चिप शेयर को परिभाषित करने के लिए कोई भी औपचारिक परिभाषा नहीं है। लेकिन, स्टॉक मार्केट में मौजूद इक्विटी शेयर जिनकी शेयर की कीमतें स्थिर रहती है। और अपने अपने क्षेत्र के विशाल कंपनियां होती है, इसी के साथ ही उस क्षेत्र का यह कंपनी प्रतिनिधित्व भी करती है। इनके शेयर की कीमतें स्थिर होने के साथ-साथ निवेशकों को अधिकतर लाभांश और भुगतान मिलता है।
इसी वजह से ज्यादातर निवेशक ब्लू चिप शेयर पर निवेश करना पसंद करते हैं। ब्लू चिप शेयर को ब्लू चिप स्टॉक्स (Blue chip stocks) भी कहा जाता है। ब्लू चिप्स शेयर ऐसे बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है जो बहुत सालों से उस क्षेत्र पर व्यापार दुनिया में मौजूद हैं।
ब्लू चिप कंपनी किसे कहते हैं? – What is Blue Chip Company?
ब्लू चिप कंपनी किसे कहते हैं? – What is Blue Chip Company? ब्लू चिप कंपनी का मार्केट कैप हिसाब से अधिकतर लार्ज कैप (large cap) कंपनी होती है। इन कंपनियों पर निवेश करना फायदेमंद होता है। जैसा कि हमने ऊपर इस बारे में जिक्र किया है कि यह कंपनी बड़ी होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करती है। यही वजह है कि निवेशक इस तरह की कंपनी में लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। इन कंपनियों में नियमित लाभ कमाने की क्षमता होती है, और साथ ही यह कंपनियां निवेशकों को लाभांश (dividend) भी देती है, इसीलिए यह कंपनी निवेशकों की पहली पसंद होती है। इस प्रकार की कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। इसीलिए यह शेयर ट्रेडर की पहली पसंद होती है।
ब्लू चिप शेयर की विशेषताएं
ब्लू चिप शेयर निवेशकों की पहली पसंद होती है। क्योंकि लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट में इन कंपनियों से अच्छी खासी पैसे रिटर्न में मिलते हैं। आइए जानते हैं ब्लू चिप शेयर की कुछ विशेषताओं के बारे में :-
- ब्लू चिप कंपनी बड़े मार्केट कैप वाली कंपनी होती है। – ब्लू चिप कंपनी का मार्केट क्या आप काफी बड़ा होता है। यह अपने क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी हो सकती है। यही वजह है कि उस क्षेत्र का या प्रतिनिधित्व भी करती है।
- समय-समय पर ब्लू चिप कंपनी लाभांश देती है। – ब्लू चिप कंपनियां अपने निवेशकों को समय-समय पर एवं नियमित रूप से लाभांश अदा करती है।
- ब्लू चिप कंपनी द्वारा बोनस शेयर – मार्केट में ब्लू चिप कंपनी के शेयर की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव रहता है। इसके साथ ही वह अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर (Bonus Share) भी जारी करती है। जिससे निवेशकों को बोनस शेयर के रूप में अतिरिक्त शेयर का भी लाभ मिलता है।
- इसके अलावा ब्लू चिप कंपनी द्वारा राइट इश्यू (RIGHT ISSUE) और BONUS SHARE कल आप भी देती है।
- ब्लू चिप शेयर भरोसेमंद होते हैं – बड़े बड़े निवेशक जैसे कि घरेलू वित्तीय संस्थान निवेशक, इंश्योरेंस कंपनियां, विदेशी संस्थागत निवेशक इत्यादि बड़े निवेशक का ज्यादातर निवेश ब्लू चिप शेयर (Blue chip Share) पर ही होता है। इसे देखते हुए आप सीधे कह सकते हैं कि बड़े बड़े निवेशकों की पहली पसंद ब्लू चिप कंपनी ही होती है।
- ब्लू चिप्स एयर लिक्विड शेयर होते हैं। – ब्लू चिप शेयर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर की तुलना में अधिक लिक्विड होते हैं। अर्थात इन शेयरों में अधिक लिक्विडिटी (liquidity) होने के कारण इन्हें ट्रेड या खरीदने व बेचने में आसानी होती है।
ब्लू चिप कंपनी की शेयर की कीमतें – Blue chip Share price list
S.No. | Company Name | CMP Rs. | P/E |
---|---|---|---|
1 | TCS | 2709.00 | 20.06 |
2 | ITC | 270.55 | 31.36 |
3 | Hindustan Unilever | 1361.30 | 63.27 |
4 | Coal India | 304.05 | 32.2 |
5 | Wipro | 317.2 | 16.58 |
6 | Sun Pharma | 586.5 | 30.76 |
7 | Tata motors | 437.55 | 17.39 |
8 | HCL technologies | 893.85 | 13.9 |
9 | Asian Paints | 1193.05 | 57.12 |
10 | BPCL | 496.1 | 14.91 |
11 | Bajaj auto | 3243.50 | 24.12 |
12 | Andani ports | 421.1 | 23.18 |
13 | TITAN COMPANY | 932.95 | 88.5 |
14 | Motherson sumi | 383.2 | 34.34 |
15 | Eicher motors | 28596.95 | 41.93 |
16 | Nestle India | 7779.25 | 67.69 |
17 | Hero MotoCorp | 3749.45 | 21.93 |
18 | Godrej consumer | 988.25 | 50.7 |
19 | Dabur India | 359.35 | 50.7 |
20 | Britannia Inds | 4641.95 | 61.37 |
21 | Zee entertainment | 580 | 39.53 |
22 | Tech Mahindra | 533.85 | 17.06 |
23 | Interglobe Aviat | 1227.10 | 20.59 |
24 | Pidilite Inds | 914.85 | 55.9 |
25 | Vakrangee | 437.55 | 72.3 |
26 | Cadila Health | 444.25 | 33.66 |
27 | Marico | 323.85 | 53.35 |
28 | Lupin | 923.25 | 22.85 |
29 | Dr reddys labs | 2457.80 | 33.93 |
30 | Sun TV Network | 1032.75 | 40.2 |
31 | UPL | 790.6 | 20.6 |
32 | Aurobindo Pharma | 673.15 | 16.18 |
33 | TVS motor co. | 770.5 | 60.8 |
34 | Havells India | 552.25 | 60.80 |
35 | MRF | 73,025.05 | 31.55 |
37 | Emami | 1321.55 | 94.54 |
ब्लू चिप कंपनी की शेयर की कीमत एवं कंपनियों के नाम और देखने के लिए यहां पर क्लिक करें Blue chip company list

Admin Desk हम हिंदी भाषा में यहां सरल शब्दों में आपको ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर जानकारी है इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा में मौजूद है। हमारा उद्देश्य आपको हिंदी भाषा में बेहतर और अच्छी जानकारी उपलब्ध कराना है।