GoDaddy से Blog/website कैसे बनाएं? Full tutorial Guide in Hindi

अगर आप छोटे-मोटे कारोबारी ही क्यों ना हो, और अपने कारोबार को एक नई दिशा देने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप अपने लिए एक Blog/website बना सकते हैं। इसके जरिए आप अपने कारोबार को एक नई दिशा और एक नई पहचान दे सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कोरोना महामारी COVID 19 के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा सी गई है। ऐसे में बहुत से कारोबार की आमदनी बंद हो चुकी है। कोरोना महामारी के इस समय में अपने कारोबार को online ले जाना शायद भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

आज दुनिया में बहुत से ऐसे business है जो अपने आप को online स्थापित करने में लगे हुए हैं। और यह फायदे का सौदा भी है। इसके जरिए आप की पहुंच किसी स्थानीय जगह पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर, और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आप अपने कारोबार को पहुंचा सकते हैं।

एक सर्वे के मुताबिक बहुत सारे startup व्यवसाय सबसे पहले अपनी online presence स्थापित करते हैं। ताकि दुनिया भर में बैठे लोग उनके बारे में जान सके। और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सके। Online website/blog बना करके आप लोगों के बीच में अपने उत्पादों के लिए विश्वास पैदा कर सकते हैं।

Godaddy ऐसा ही platform है। जो आपको अपने व्यापार (business) को online स्थापित करने के लिए सहयोग देती है। Godaddy के बारे में अगर आगे बात करें तो यह एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी है, जोकि domain registration और best hosting provider के लिए जानी जाती है।अगर आप थोड़ी बहुत इंटरनेट के बारे में जानकारी रखते हैं तो आपको यह जरूर पता होगा कि डोमेन क्या होता है? Hosting क्या होती है?

अगर आपको नहीं पता तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप हमारे नीचे दिए गए लिंक पर click करके इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

डोमेन क्या होता है? What is Domain in Hindi

Godaddy आपको अपने लिए एक बेहतर डोमेन (domain) और होस्टिंग (hosting) खरीदने में मदद करती है।

हम आज अपने इस article में godaddy से Blog/website कैसे बनाएंगे? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं? How to create website from godaddy complete tutorial Guide.

हमने अपने इस tutorial guide पर godaddy में registration की पूरी प्रक्रिया से लेकर, आप अपने लिए domain और hosting खरीदने और website को set up करने तक की पूरी प्रक्रिया को शामिल करने की कोशिश करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज का हमारा यह लेख GoDaddy से Blog/website कैसे बनाएं? Full tutorial Guide in Hindi.

GoDaddy क्या है? – what is GoDaddy in Hindi

Godaddy अमेरिका की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है जो कि मुख्य तौर पर domain registration और hosting service जैसी सेवाएं प्रदान करती है। साल 2017 में godaddy की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 17 million के आसपास थी। गोडैडी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 6000 से ज्यादा है।

इसकी स्थापना साल 1997 में Bob Parson ने किया था। वर्तमान समय में इसके चेयरमैन Charles Robel है। इसके CEO Aman Bhutani है। साल 1997 में Bob Parson ने Baltimore, Maryland संयुक्त राज्य अमेरिका में इसकी स्थापना की थी। वर्तमान समय में इसका मुख्य कार्यालय (Headquarter) ScotTisdale, Arizona USA में मौजूद है।

यह दुनिया की जानी-मानी कंपनियों में से एक में गिनी जाती है जो मुख्य तौर पर domain register, email services, web hosting, SSL certificate, जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

GoDaddy पर registration कैसे करें?

Godaddy पर रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान प्रक्रिया है। बस आप कुछ steps follow करके godaddy पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने website browser पर godaddy लिख करके search करना होगा। या आप सीधे हमारे दिए गए लिंक के जरिए जा सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट का लिंक हम नीचे दे रहे हैं।

https://in.godaddy.com/

अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर के, जैसा कि हमने ऊपर एक चित्र के जरिए दिखाया है। वहां पर आपको क्लिक करना होगा। वहां पर आपको sign in और sign up or registration or new customer registration का option दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।

इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन page खुलेगा। जहां पर आपको अपना email, name or username और password डाल करके रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। अगर आप Facebook account या Gmail account है तो आप सीधे ऊपर जैसा के नीचे फोटो में दिखाया गया है क्लिक करके registration करवा सकते हैं।

इसके बाद आपको ऊपर चित्र में दिए गए अनुसार create account पर क्लिक करना है। Congratulation आपने सफलतापूर्वक अपने लिए GoDaddy पर registration कर लिया है।

GoDaddy पर Domain खोजने के लिए पूरी प्रक्रिया

GoDaddy से domain खोजना काफी आसान है। जब भी आप अपने लिए domain खरीदते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। डोमेन खरीदते वक्त आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

  1. Domain जितना छोटा होगा उतना बेहतर है।
  2. छोटा Domain name याद करने में आसान होता है।
  3. Domain नाम खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि डोमेन कम से कम 10 अक्षरों के अंदर ही हो।
  4. Domain name आप जिस से संबंधित blog/website बनाना चाहते हो, उस से मिलता जुलता domain नाम खरीदें।
  5. लंबा और ज्यादा अक्षरों वाला domain name याद रखने में मुश्किल साबित होता है। एक बार अगर आप नए अपनी blog/website स्थापित कर ली, और लंबा डोमेन नाम के चलते उसे कोई भी व्यक्ति याद नहीं कर पाएगा।

दोस्तों हमने ऊपर आपको यह बताया है कि आप domain name खरीदते वक्त किन किन बातों का ख्याल रखेंगे। चलिए अब चलते हैं और बात करते हैं GoDaddy से आप डोमेन नेम कैसे खोज सकते हैं?साथ में अपने लिए एक बेहतरीन डोमेन खरीद सकते हैं।

सबसे पहले आपको Domain name खरीदने के लिए। Godaddy के shopping cart में जाना पड़ेगा। यहां पर आपको add domain पर जा कर के अपने मनपसंद का डोमेन खोजना पड़ता है। जैसे कि हमने एक छोटा डोमेन गोडैडी पर खोजने की कोशिश की है। यह डोमेन available भी है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Buy पर क्लिक करके आप domain name खरीद सकते हो। डोमेन नेम खरीदने के लिए आपके पास payment के कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं। जैसे कि credit card, debit card इत्यादि। GoDaddy द्वारा विभिन्न payment के option हमने नीचे दिए हैं।

आपने अपने लिए एक बढ़िया domain name खरीद लिया है। अब इसे internet पर host करने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको एक web hosting की जरूरत पड़ेगी। आप web hosting, godaddy से ही खरीद सकते हैं। या फिर आप वेब होस्टिंग किसी दूसरी कंपनी की भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वेब होस्टिंग सेवा उपलब्ध कराने वाली कुछ प्रमुख कंपनियों के नाम इस तरह है।

  1. Hostgator
  2. Hostinger
  3. Godaddy
  4. Bigrock etc.

इनके अलावा भी जहां से आप web hosting ले सकते हैं। चलिए यह तो रही बात web hosting खरीदने की, लेकिन इससे पहले आपको याद जानना जरूरी है कि web hosting क्या होती है?

Web hosting क्या है? – What is web hosting in Hindi

Web hosting क्या है? इसे समझाने के लिए हम आपको एक उदाहरण देंगे। जिससे आपको web hosting को समझने में आसानी होगी।

अगर आप अपने लिए एक दुकान खोलना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे पहले आपको एक खाली दुकान की आवश्यकता होती है। जहां पर आप अपने माल या उत्पादों को रख कर के आप उन्हें बेच सकें। ठीक उसी तरह business website/blog को internet पर online प्रदर्शित होने के लिए web hosting सेवा की आवश्यकता होती है।

संक्षेप में समझे तो ,”web hosting, आपकी वेबसाइट files को storage space यानी कि रहने की जगह और access यानी सब लोगों तक पहुंचाने का जरिया प्रदान करती है”

Web hosting बहुत सारे तरीके के होते हैं। जिनका इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए और आवश्यकता अनुसार किया जाता है। हमने नीचे वेब होस्टिंग के मुख्य 5 प्रकार की सेवाएं को सूचीबद्ध किया है।

  1. Shared server hosting
  2. Virtual private server
  3. Dedicated server
  4. Cloud hosting
  5. WordPress hosting

अगर आप blogging के क्षेत्र में नये है, और आपको web hosting के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमारी सलाह रहेगी कि आप blog/website के लिए shared hosting का इस्तेमाल करें। छोटे वेबसाइट और कम traffic के लिए shared hosting सही है। जैसे-जैसे आपके blog/website पर traffic बढ़ता जाएगा, तो आप अपने हिसाब से इसे upgrade कर सकते हैं।

Godaddy पर shared hosting की कीमत बहुत ही कम दामों से शुरू होती है। हमने नीचे शेयर्ड वेब होस्टिंग के प्लान जो godaddy पर मौजूद है उपलब्ध कराई है। गोडैडी पर आपको shared hosting plan ₹199 से लेकर के ₹549 + service tax पर मिल जाएगा।

आपने अभी तक अपने लिए web hosting खरीद ली होगी। नीचे हम आपको अपने domain को web hosting से जोड़ने की संपूर्ण प्रक्रिया बताएंगे।

Domain को web hosting के साथ कैसे set up करें – How to setup Domain with Web hosting in Hindi

यहां पर बहुत सारे लोगों को परेशानी होती है। अगर आपने किसी दूसरे hosting provider से web hosting ली है, तो और अगर आप newbie है तो आपको थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन वहीं अगर एक ही service providers से आप web hosting और domain खरीदते हैं तो यह automatically, service provider इस मामले में GoDaddy खुद ही आपके वेब होस्टिंग से डोमेन को कनेक्ट कर देता है।

लेकिन दिक्कत नहीं आती है जहां पर आपने किसी दूसरे service provider के यहां से web hosting खरीदी है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां आपको उसे भी domain के साथ setup करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इसे हम एक उदाहरण के जरिए समझाना चाहते हैं।

माना कि आपने अपने लिए domain, GoDaddy से खरीदा है। और web hosting आपने होस्टगेटर hostgator से लिया है। अपने domain को web hosting के साथ सेट अप करने के लिए आपको अपने domain name provider पर जाकर के Domain name server (DNS) पर कुछ बदलाव करने पड़ते हैं।

इसके साथ ही आपको अपने web hosting के c-panel पर भी कुछ बदलाव करने होते हैं। वेब होस्टिंग के सी पैनल में जाने के लिए, आपको सबसे पहले अपने web hosting provider यानी कि इस मामले में हम hostgator के c panel पर login करेंगे। जैसा कि हमने नीचे दिखाया है।

C panel पर आपको एक icon मिलेगा जो addon domain लिखा होगा। उस पर आप क्लिक कर दें। क्लिक करने के साथ ही आपके सामने एक नया window open होगा। जहां पर आपको अपना domain name जो आपने किसी दूसरे domain provider यहां पर Godaddy से खरीदा है उसे यहां डालना होगा। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

डोमेन नेम डालने के बाद आप Addon domain पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आप FTP A/c इस domain name के साथ बना ले। जो आपको आगे चलकर के FTP अकाउंट पर लॉग इन करने का काम आएगा।

नोट

ऊपर दी गई संपूर्ण प्रक्रिया उस web hosting के लिए है, जहां से आप एक से ज्यादा domain को hosting करवा सकते हैं। यानी कि इसे आप shared hosting/multiple website hosting पर इस्तेमाल करेंगे।

Single website web hosting set up

अगर आपने single website web hosting ली है तो आपको इसके साथ domain name डाल कर के set up करना होता है।

इसके साथ ही आपको web hosting provider द्वारा एक Domain name server (DNS) भी मिलेगा। जो कुछ इस तरह का होता है जिसे हमने उदाहरण के जरिए नीचे दिखाया है।

ns.cloud.domain13.net. ns.cloud.domain14.net

Web hosting provider द्वारा आपको कुछ इस तरह का DNS name server मिलेगा, हमारे इस उदाहरण के मामले में hostgator से प्राप्त होगा । जिसे आपको अपने Domain name provider इस मामले में GoDaddy में जाकर के अपने domain name के name server पर इसे जोड़ना होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने domain provider यहां पर godaddy के अकाउंट में लॉगिन करना होगा। उसके बाद आपको manage DNS पर जाना होगा। यहां पर आपको Record का option दिखेगा। उस पर आप क्लिक कर दीजिए। List पर आपको NS या name server रिकॉर्ड खोजना है। इसी रिकॉर्ड को आपको web hosting provider द्वारा प्राप्त name server से बदलना होगा। जैसा कि हमने नीचे चित्र में दिखाया है।

आपने अपने web hosting को domain name से सफलतापूर्वक setup कर लिया है। नीचे हम यह बताएंगे कि किस तरह से आप अपने c panel की मदद से, content management system जैसे कि – WordPress, joomla, इत्यादि को अपने c panel पर install करके अपने लिए blog/website बना सकेंगे।

Cpanel पर WordPress कैसे install करें? – how to install WordPress from Cpanel in Hindi

अपने blog/website को चलाने के लिए आपको content management system की आवश्यकता होती है। cPanel के जरिए आप अपने लिए CMS (content management system) install कर सकते हैं। इंस्टॉल करने से पहले हम लोग यह जान लेते हैं कि CMS कौन-कौन से है। जिनकी एक सूची हमने नीचे बनाई है।

  1. WordPress
  2. Joomla
  3. Drupal
  4. Kentico
  5. MODX
  6. dotCMS
  7. Superdesk
  8. Sitefinity
  9. Canvas
  10. Wrike इत्यादि।

यहां पर हम लोग WordPress को अपने c panel पर install करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। WordPress बहुत ही लोकप्रिय content management system है, इसका इस्तेमाल लाखों bloggers और website owners अपनी वेबसाइट के content को manage करने के लिए करते हैं।

Wikipedia के अनुसार पूरी दुनिया में top 10 30% website/blog, WordPress CMS द्वारा ही manage किया जाता है। WordPress CMS बहुत सारे rich features उपलब्ध कराती है। इससे अपने content को मैनेज करना काफी आसान होता है। आगे बढ़ने से पहले हम यह जान लेते हैं कि WordPress की मदद से आप कौन-कौन से काम कर सकते हैं?

Content Management System की सहायता से आप क्या-क्या कर सकते हैं?

CMS की मदद से आप अपने वेबसाइट की मूलभूत चीजों को सजाकर रखते हैं। आप इसके जरिए बहुत सारे कार्य को करते हैं। जिसकी हमने नीचे एक सूची बनाई है।

  1. Blog post लिखने में सहायता प्रदान करता है।
  2. आपके website के मूलभूत ढांचे, themes की setting को बदलने, या दूसरा theme modification करने में सहायता प्रदान करता है।
  3. इसकी मदद से आप अपने वेबसाइट पर blog post, page etc. जोड़ सकते हैं।
  4. SEO friendly, blog post article लिखते हैं।
  5. CMS बहुत सारे plugins को install करने में मदद करता है। जिसकी मदद से आप बेहतरीन website/blog बिना किसी coding के कर सकते हैं।
  6. संक्षेप में समझे तो CMS आपकी वेबसाइट के design से लेकर blog post article लिखने तक के लिए मदद करता है।

cPanel पर WordPress को install करने की पूरी प्रक्रिया

C panel पर WordPress को इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने web hosting provider पर login करके c panel पर जाना होगा। इसके अलावा आप सीधे browser पर अपने domain नाम के साथ c panel लिख करके भी जा सकते हैं। लेकिन अगर आपको अपना c panel user ID and password की जरूरत होगी।

Newbie है तो आप सीधे web hosting provider के जरिए c panel पर आ जाइए। सीपैनल पर आने के बाद आपको search box पर wordpress लिख करके सर्च करना होगा। नीचे एक तस्वीर के जरिए हमने इसे दिखाने की कोशिश की है।

वर्डप्रेस पर आप क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया window खुलेगा जहां पर आपको wordpress version, install button इत्यादि चीजें दिखेगी। यहां पर आपको protocol choose करना होता है, protocol यानी कि आपके वेबसाइट का URL जिसे आप अपने हिसाब से set कर सकते हैं। जैसे कि www.example.com , example की जगह आपको अपना domain name डाला होगा। अगर आपने SSL certificate लिया है तो आप https का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप install button पर क्लिक कर दीजिए।

Congratulation आपने सफलतापूर्वक अपने c panel पर WordPress को install कर लिया है। CMS के जरिए आप blog post article, website theme, इसके साथ ही WordPress की basic setting आप कर सकते हैं। अब आपका website/blog internet पर live आ चुका है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के हमारे इस लेख में आपने GoDaddy से Blog/website कैसे बनाएं? – Full Tutorial Guide in Hindi के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो आप इसे social media पर दोस्तों, सगे संबंधियों के साथ share भी कर सकते हैं। इससे संबंधित अगर आपकी कुछ सवाल एवं सुझाव है तो आप हमें comment box पर comment करके पूछ सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment