How to Exchange Soiled Notes? कटे फटे नोट कैसे बदले?

How to Exchange Soiled Notes? कटे फटे नोट कैसे बदले? भले ही भारत जैसे देश में सरकार ने ज्यादातर लेन देन करने के लिए डिजिटलाइजेशन यानी कि कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दिया है। लेकिन, इसके बावजूद हमें अपने दिन प्रतिदिन की लेनदेन करने के लिए फिजिकल रुपए की आवश्यकता होती है।

ऐसा मे कई बार ऐसा भी होता है कि जब भी हम कोई चीज खरीदने जाते हैं और हमें बदले में कटे-फटे नोट मिल जाते हैं। इस तरह के कटे-फटे नोट कोई हमसे लेना नहीं चाहता, हमें काफी निराशा होती है कि इस कटे-फटे नोट के चलते मेरा काफी नुकसान हो गया।

लेकिन, आप इन कटे-फटे नोट (Soiled) को नजदीकी बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जाकर के बदल भी सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया एवं नियम एवं शर्तें लागू है। बहुत से बैंक कटे फटे नोट लेने से इनकार कर देते हैं। और कई बैंक कटे फटे नोट बदली भी करते हैं।

आज के हमारे इस लेख में हम इस बारे में जानकारी लेंगे की How to Exchange Soiled Notes? कटे फटे नोट कैसे बदले? इसके अलावा हम भारत के केंद्रीय बैंक यानी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कटे फटे नोट बदलने की क्या पॉलिसी है? इसके बारे में भी जानकारी लेने वाले हैं।

आगे बढ़ने से पहले आपको या पता होना चाहिए कि कटे फटे नोट को बैंक किन-किन कैटेगरी में बांटती है। जिससे कि आपको किसी भी बैंक किया किसी भी करंसी चेस्ट में नोट बदलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कटे फटे नोट को 2 कैटेगरी में बांटा जाता है :-

  1. Soiled Notes ( गंदे नोट) :- इसे के अंतर्गत ऐसे नोट को रखा जाता है जो कटे-फटे ना हो करके उस पर किसी तरह की गंदगी यानी खराब हो चुकी हो। लेकिन वह पूरा नोट हो। उसे गंदे नोट की कैटेगरी में रखा जाता है। जिन नोटों के 2 सिर ऊपर अंक होते हैं, जैसे कि ₹10 और उससे अधिक मूल्य के नोट जो दो टुकड़ों में होते हैं, उन्हें गंदे नोट (Soiled Notes) कहते हैं। हालांकि, ऐसे नोट में कटौती नंबर पैनल से नहीं होना चाहिए। इन सभी नोट को किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखा, किसी निजी क्षेत्र की बैंक की किसी मुद्रा तिजोरी (Currency Chest) इत्यादि में जाकर के आसानी से बदला जा सकता है। इस तरह की नोट को बदलने के लिए आपको किसी भी तरह की फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है।
  2. Mutilated Notes ( कटे फटे नोट) :- इसके अंतर्गत तहसील नोट या नोट के टुकड़ों या जिन नोट के टुकड़े के आवश्यक भाग गायब है। उन्हें रखा जाता है। किसी भी नोट में एक मुद्रा नोट में आवश्यक भाग जारी करने वाले पदाधिकारी का नाम, गारंटी, वाद खंड, हस्ताक्षर, अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी का चित्र इत्यादि चीजें होती है। कटे फटे नोट, गंदे नोट की तुलना में पूरे नहीं होते। बल्कि कटे-फटे एवं उनके कुछ भाग गायब होते हैं। इन्हें भी आप बदल सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक की या किसी मुद्रा तिजोरी की शाखा या फिर भारतीय रिजर्व बैंक के किसी कार्यालय में जाकर के बदलना होता है।
गंदे नोट

आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं। इस तरह के नोट संपूर्ण है। लेकिन यह दो टुकड़ों में है, इसके प्रमुख भाग मौजूद है। इस तरह के नोट को गंदे नोट (Soiled Notes) के अंतर्गत रखा जाता है।

कटे फटे नोट

ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं, कटे फटे नोट के अंतर्गत ऐसे नोट को रखा जाता है जिसका कुछ हिस्सा गायब हो। इस तरह के नोट को कटे फटे नोट (Mutilated Notes) कहते हैं।

RBI Policies for Exchange of Soiled and Mutilated Notes – रिजर्व बैंक की पॉलिसी कटे फटे नोट बदलने के लिए

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जो कि भारत का केंद्रीय बैंक माना जाता है। कटे फटे नोट एवं गंदे नोट को बदलने के लिए समय-समय पर सर्कुलर भी जारी करती है। इस तरह के नोट को आप आसानी से किसी भी बैंक के ब्रांच या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में बदलवा सकते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए नियम भी निर्धारित कर रखा है। एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 नोट को ही एक्सचेंज कर सकता है। लेकिन इन नोटों की कुल अधिकतम वैल्यू ₹5000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित जगह पर इन नोटों को एक्सचेंज कराने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क अदा नहीं करना पड़ता है।

20 से अधिक कटे-फटे नोट बदलने के लिए किसी भी बैंक में आपको रसीद के बदले स्वीकार किया जाता है। इसका भुगतान बाद में होता है इसके लिए बैंक आपसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तय की गई फीस की वसूली करेगा।

किस तरह के नोट बदले जाते हैं?

ध्यान रहे!, अगर आप किसी भी बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय पर जाकर के कटे-फटे नोट बदलवाने के बारे में सोच रहे हैं। तो ध्यान देना होगा कि नोटों के टुकड़ों पर सभी जरूरी फीचर्स होने चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के तहत अगर कोई नोट जल चुका है या पूरी तरह से बेकार हो गया है तो इन्हें बदला नहीं जा सकता है। इस तरह के नोट को लेकर के सलाह दी जाती है कि आप इस तरह के नोट को इशु ऑफिस में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

हर बैंक में किस तरह कटे फटे नोट को लेना है शर्त नियम लागू होते हैं। इसलिए हर एक बैंक में कटे-फटे नोट बदलने की अलग-अलग प्रक्रिया हो सकती है। नोट बदलने का फैसला बैंक के ऊपर निर्भर करता है। नोट बदलने के फैसले के ऊपर ग्राहक बैंक को जबरदस्ती नहीं कर सकता है। नोट को बदलते वक्त इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि कहीं नोट को जबरजस्ती या जानबूझकर तो नहीं फाडा गया है।

कटे फटे नोट बदलने के क्या नियम है?

कटे फटे या सामान्य इस्तेमाल के लिए खराब हो चुके नोट को बदलने में मिलने वाले वैल्यू उसकी हालत पर निर्भर करती है। यानी कि उस नोट की स्थिति क्या है क्या उसे दुबारा चलाया जा सकता है? वह नोट कितना कटा फटा है?

  • अगर ₹50 से कम वैल्यू के नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा 50% से अधिक कटा फटा है तो इस स्थिति में आपको पूरी वैल्यू नहीं मिलेगी।
  • वहीं अगर ₹50 से कम वैल्यू के नोट 80% से कम कटा फटा है तो बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपको उस रुपए की पूरी वैल्यू देती है।
  • वहीं अगर ₹50 से कम वैल्यू के नोट 40% से लेकर के 80% के बीच में कटे-फटे है तो उस नोट की वैल्यू आधी हो जाती है।
  • अगर ₹50 से अधिक वैल्यू वाले एक ही नोट के दो टुकड़े हैं और दोनों टुकड़ों सामान्य नोट के 40 फ़ीसदी हैं तो आपको उस नोट की पूरी कीमत मिलती है।
  • अगर एक रुपए, ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के नोट को बदलने पर आपको आधी कीमत नहीं मिलती है।

ध्यान रहे, अगर नोट की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है तो उन नोट को बदलने पर आपको एक भी रुपए नहीं मिलेंगे।

अगर ₹50 से कम वैल्यू वाले नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा सामान्य नोट के 50% से भी कम है तो आपको नोट बदलने पर इसकी कोई भी कीमत नहीं मिलेगी।

अगर ₹50 से अधिक वैल्यू वाले नोट का सबसे बड़ा टुकड़ा सामान्य नोट के 40 फ़ीसदी से भी कम है तो इस नोट के बदलने पर भी कोई कीमत नहीं मिलेगी।

निष्कर्ष

आज के हमारे इस लेख से आपने क्या सीखा? आज के हमारे इस लेख में हमने आप लोगों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है कि How to Exchange Soiled Notes? कटे फटे नोट कैसे बदले? इसके अलावा आज के हमारे इस लेख में हमने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए पॉलिसी जिसके तहत किसी भी बैंक या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में कटे फटे नोट या गंदे नोटों को बदला जा सकता है। इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई है।

सामान्य तौर पर कम कटे-फटे नोट को आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर के आसानी से बदलवा सकते हैं। वही ज्यादा फटे हुए नोटों को बदलवाने के लिए बैंक आपको इसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में जाकर के बदलवाने की सलाह देती है।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment