Can Animals Change Sexes? क्या कोई जीव अपना लिंग बदल सकता है?

जानवर और जीवो में अपना लिंग परिवर्तन करना? थोड़ा सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह न केवल पूरी तरह से प्राकृतिक है, बल्कि जानवरों द्वारा अपना लिंग परिवर्तन करना कई सारी प्रजातियों में होता है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि जानवर अपना लिंग परिवर्तन क्यों करते हैं? आज के हमारे इस लेख में हम इस बारे में जानकारी ले लेंगे की Can Animals Change Sexes? क्या कोई जीव अपना लिंग बदल सकता है?

एक शोध के अनुसार, मछलियों की 500 से भी ज्यादा प्रजातियां अपना लिंग परिवर्तन कर लेती है। एरोमाटेज (Aromatase) नाम का एक एंजाइम निकालती है जिसकी मदद से वह ऐसा कर सकने में सक्षम होती है।

अगर हम विभिन्न ऐसे जीवों के बारे में शोध करते हैं, जो अपना लिंग परिवर्तन कर लेते हैं तो इन्हें देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि जीवन हमेशा जीवित रहने का एक तरीका ढूंढ ही लेता है। सभी जीवित चीजें प्रजनन करती है और अपने जीन को माता-पिता से बच्चे तक पहुंचाती है। यह प्रक्रिया लगभग इस धरती पर हर जीव जंतु द्वारा किया जाता है।

पूरी इस प्रक्रिया द्वारा देखा जाए तो किसी भी जीव या जंतु के जीन हमेशा इस धरती पर जीवित रहेंगे। भले वह जानवर या जंतु या जी की मृत्यु हो जाए। जीवन इस धरती पर दो तरह से प्रजनन कर सकती है। पहला अलैंगिक रूप से जिसमें एक एकल कोशिका दो भागों में बट जाती है, जिससे दो जीव उत्पन्न होते हैं। दूसरा तरीका यौन रूप से है। जिसमें जीव जंतु मादा से एक अंडा और नर से एक शुक्राणु जुड़कर के नया जीवन बनाते हैं।

लेकिन, कभी-कभी हमारे पर्यावरण में ऐसी परिस्थिति भी आ जाती है जिसमें एक प्रमुख घटक चाहे वह नर हो या मादा दोनों में से कोई एक नहीं होता है। इस तरह की घटना हम ज्यादातर मनुष्य में नहीं देख सकते हैं। लेकिन बड़े बड़े समुद्र, या एक अलग ही तरह की परिस्थितिकी तंत्र मे ऐसा देखने को मिल जाता है। ज्यादातर या मामले मछलियों और अन्य छोटे जीव में देखने को मिल जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में यह छोटे जीव और मछलियां अपने लिंग में परिवर्तन कर लेती है। लेकिन ऐसा कैसे हो पाता है? क्या आपने इस बारे में कभी सोचा है।

Can Animals Change Sexes? क्या कोई जीव अपना लिंग बदल सकता है?

कोई भी जीव अपना लिंग परिवर्तन तब करती है जब अनुक्रमिक उभयलिंगीपन (Sequential Hermaphroditism) तभी हो पाता है जब एक पुरुष जीव एक महिला बन जाती है। सीधे शब्दों में कहें तो कोई नर मादा बन जाती है। यह बहुत सारे कारणों से हो सकता है। जिसमें से प्रमुख है कि लिंग की घटती संख्या, या बस यही की प्रजातियों की कॉलोनी कैसे काम करती है।

दुनिया में कुछ असामान्य उदाहरण है। जो कि लिंग परिवर्तन से जुड़े हुए हैं। कोई जीव अपना लिंग कैसे बदल लेता है यह समझने के लिए आपको सेक्स रिवर्सल में शामिल कुछ शब्दों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Protandry :- यह दो शब्दों से मिलकर के बना एक शब्द है। जिसमें प्रोटो का मतलब पहले और एंडरी का मतलब पुरुष होता है। इस शब्द का मतलब है कि कोई नर मादा में बदल जाती है।

Protogyny :- यह भी दो शब्दों से बना है। जिसमें प्रोटो का मतलब पहले Gyny का अर्थ मादा होता है। इसमें कोई मादा, नर में बदल कर के अपना लिंग परिवर्तन कर लेती है।

दो तरीकों की मदद से कोई भी अजीब अपना लिंग परिवर्तन करते हैं। लेकिन इनके अलावा भी दूसरे अन्य कारक भी है जिस वजह से कोई बिजी हो अपना लिंग परिवर्तन करने में सक्षम होते हैं।

ऐसे जीव जो अपना लिंग परिवर्तन करने में सक्षम होते हैं?

क्लाउनफिश – Clownfish

जो भी हम क्लाउन फिश के बारे में जिक्र करते हैं तो आपके मन में भी फाइंडिंग नेमो (Finding Nemo) नाम की फिल्म का दृश्य सामने आ जाता होगा। लेकिन इस फिल्म में या दिखाया जाता कि निमों की मां की मौत हो जाती है। लेकिन, यह सरासर इस फिल्म में गलत दिखाया गया था।

क्लाउनफिश

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्लाउनफिश भी अपना लिंग परिवर्तन करने में माहिर होती है। अगर उसकी मां की मौत होने के बाद नेमों के पिता अपना लिंग परिवर्तन करके उसकी मां का ठान ले सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लाउनफिश Protandry होते हैं। जिसमें नर क्लाउनफिश अपना लिंग परिवर्तन करके मादा क्लाउनफिश बन सकती है।

कोबुडाई मछली – Kobudai Fish

यह एक तरह का जापानी मछली है। इस मछली को बीबीसी द्वारा अपने डॉक्यूमेंट भी फिल्म में भी दर्शाया गया था। इस मछली को एशियन शिपशेड राशि के रूप में भी जाने जाता है और हरम नामक समूह में रहते हैं। हरम में एक बड़ा नर और कई मादा होते हैं। नर का माथा बड़ा और नकली दांत वाले होते हैं जो थोड़ा बाहर की ओर इशारा करते हैं।

Kobudai Fish Image Credit BBC Earth

अगर इस कॉलोनी या हरम मे नर की मृत्यु हो जाती है, तो उस कॉलोनी में मौजूद सबसे बड़ी मादा अपना लिंग परिवर्तन करके नर बन जाती है। वही, मादा के शारीरिक आकार में भी परिवर्तन हो जाता है।

और भी दिलचस्प बात यह है कि अगर कभी मादा अपने कॉलोनी में मौजूद अन्य मछली की तुलना में अगर ज्यादा बड़ी हो जाती है, तो वह कभी कभी खुद को बाकी हरम से अलग कर लेती है। जब वह खुद को अलग कर लेती है तो वह खुद को एक नर के रूप में बदल लेती है और फिर दूसरे नर से हरम के नियंत्रण के लिए लड़ती है। इस तरह देखा गया है कि यह मछलियों भी अपना लिंग परिवर्तन करके मादा से नर बन जाती है।

How Do They Change Sexes? – जीव अपना लिंग कैसे बदल लेते हैं?

लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई जानवर नर या मादा कैसे अपना लिंग परिवर्तन कर लेता है? कोई भी जीव या जानवर में दो तरह के हार्मोन पाए जाते हैं। जिन्हें सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन के नाम से जाने जाते हैं।

पुरुष या नर जीवो में टेस्टोस्टरॉन नाम का हार्मोन होता है। लेकिन पुरुष हार्मोन की पूरी हुई श्रृंखला को एंड्रोजन कहा जाता है। वही एस्ट्रोजन हार्मोन महिला या मादा जीवो में पाया जाता है। यह दोनों ही हार्मोन जीवो में परिवर्तन करते हैं। असल में यह हार्मोन यौन अंगों को उनके लिंग के अनुसार विकसित करने में मदद करते हैं।

यदि किसी जानवर में एस्ट्रोजन की मात्रा अधिक होती है तो वह मादा बन जाता है। और वही उसी तरह यदि किसी जानवर में एंड्रोजन की मात्रा अधिक होगी तो नर बन जाएगा। तो फिर लिंग बदलने के बारे में कैसे निश्चित करते हैं? यह भी काफी दिलचस्प सवाल है।

एरोमाटेज नाम के एक विशेष एंजाइम की मदद से जीव यह निश्चित कर पाते हैं कि वे अपना लिंग परिवर्तन कब करेंगे। जो सेक्स हार्मोन को स्वीट करने की क्षमता रखता है। यह पुरुष सेक्स हार्मोन को रासायनिक रूप से महिला सेक्स हार्मोन में बदलकर करता है, इस पूरी प्रक्रिया में यौन अंगों को भी यह एंजाइम बदलने की क्षमता रखता है।

इसीलिए, जब किसी व्यक्ति को सेक्स बदलने की आवश्यकता होती है तो वह एरोमाटेज एंजाइम का इंजेक्शन अपने शरीर में लग जाते हैं और इस तरह से अपना सेक्स में परिवर्तन कर लेते हैं। वही दूसरे जीव मैं यह प्रक्रिया प्राकृतिक रूप द्वारा होती है। एक निश्चित पर्यावरण या परिस्थिति में यह एंजाइम अपने आप स्विच हो जाता है और इस तरह से जीव अपना लिंग परिवर्तन कर लेते हैं।

लेकिन, इसे लेकर के विज्ञान में अभी भी बहुत सारे शोध कार्य चल रहे हैं। हमें आज भी इसका सटीक कारण पता नहीं है कि क्यों प्रजातियां अपना लिंग परिवर्तन कर लेती है? प्रमुख सिद्धांत आकार लाभ परिकल्पना है। सीधे शब्दों में कहें तो एक जानवर एक विशिष्ट आकार तक पहुंचने के बाद अपने लिंग में परिवर्तन करने की क्षमता रखता है। हम अभी भी इसी लेकर के सुनिश्चित नहीं है कि सटीक तंत्र का निर्धारण कैसे किया जाए जिसके द्वारा ऐसा होता होगा?

जिस आकार में कोई भी जीव अपना सेक्स बदलता है वह भी कई पर्यावरणीय कारकों से प्रभावित हो सकता है। हमारे वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र में अभी भी बहुत सारे शोध कार्य करने बचे हुए हैं। तभी हमें यह सटीक जानकारी मिल सकती है।

निष्कर्ष

आज के हमारे इस लेख में हमने आप सभी लोगों को इस बारे में जानकारी दी है कि Can Animals Change Sexes? क्या कोई जीव अपना लिंग बदल सकता है? ऐसा मुमकिन है। बहुत से छोटी जीव जैसे मछलियां, घोंघे, केचुआ, तारामीन, फीताकृमि आदि कुछ उदाहरण है जो अपना लिंग परिवर्तन कर सकने में सक्षम होते हैं। इस तरह के युवाओं को उभयलिंगी कहा जाता है। यह एक समय में मादा या नर हो सकते हैं। क्योंकि इनमें दोनों ही तरह के सेक्स मौजूद होते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों ही तरह की स्थिति में अपना लिंग परिवर्तन करने में सक्षम होते हैं। यह पुरुष से महिला में बदल जाते हैं और इसके विपरीत उनकी लचीली जीवन शैली पर भी अभी भी बहुत सारे शोध किए जा रहे हैं।

क्रोमोसोम वास्तव में केवल पक्षियों और स्तनधारियों में ही लिंग का निर्धारण करती है। उभयचर और सरीसृप में विकास के दौरान तापमान कारक उनके लिंग का निर्धारण करते हैं। आप माने या ना माने मछली की लगभग 500 से ज्यादा प्रजाति अपना लिंग बदल सकती है। जिनके बारे में हमने उदाहरण द्वारा आपको ऊपर लेख में बताया है।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment