रोहित शेट्टी की जीवनी – Rohit Shetty biography

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक जाना माना नाम है। ज्यादातर लोग इन्हें इनकी फिल्मों और टेलीविजन रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” से जानते हैं। भरपूर कॉमेडी और धड़क एक्शन फिल्म्स की बात की जाए तो फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी का कोई भी सानी नहीं है। हिंदी सिने जगत में बड़ा कद रखने वाले इस व्यक्ति ने अपने फिल्मी कैरियर में कई लाजवाब फिल्में बनाई है। जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहा है। इन्होंने कई यादगार फिल्में दी है, जिसमें गोलमाल, सिंघम, सिंबा और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सफल फिल्मों के नाम शुमार है। आज हमारी इस लेख में हम लोग जानेंगे रोहित शेट्टी के जीवन के बारे में। Rohit Shetty Biography in Hindi

रोहित शेट्टी की जीवनी – Rohit Shetty Biography in Hindi

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का जन्म 14 मार्च, 1973 के दिन हुआ है। उनका जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल, मुंबई से की है। उनकी आगे की पढ़ाई और डिग्री के बारे में इंटरनेट पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। रोहित के पिता का नाम मधु बलवंत शेट्टी है। वह अभिनय क्षेत्र में कार्यरत थे। इसके अलावा वे एक मंझे हुए फाइट डायरेक्टर भी थे।

रोहित शेट्टी की माता का नाम रत्ना शेट्टी है। वही रोहित शेट्टी के भाई बहन की बात करें तो ह्रदय (सौतेला भाई), उदय (सौतेला भाई) है। उनकी तीन सगी बहने भी हैं जिनका नाम महक, छाया और चंदा है। रोहित शेट्टी के पिता तब गुजर गया जब वह केवल 6 साल के थे। काफी ठोकरे खा कर उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल किया है जिसके वह असल में हकदार है।

निर्माता-निर्देशक के क्षेत्र में रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कुकू कोहली के साथ काम की शुरुआत की थी। फिल्म का नाम था ‘फूल और कांटे’ यह फिल्म आपके जहन में जरूर होगा, जिसमें अजय देवगन और मधु ने अभिनय किया था। कैरियर की शुरुआत में उन्होंने “एक और कोहिनूर” नाम की फिल्म को भी असिस्ट किया था। लेकिन दुर्भाग्यवश यह फिल्म सिनेमा घर तक पहुंच नहीं सकी।

इसके बाद उन्होंने सुहाग फिल्म में भी वेस्टेज योगदान दिया। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर ने अभिनय किया था। सुहाग फिल्म में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के लिए “बॉडी डबल” का काम किया था। इस दौर में रोहित शेट्टी ने “जुल्मी” (अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना) “हकीकत” (अजय देवगन और तब्बू) जैसी फिल्म्स में टेक्निकल विभाग में काम किया।

उनके काम को देख कर के लोगों द्वारा उनके काम की सराहना की जाने लगी। बॉलीवुड में उनके काम को लेकर के लोगों के बीच में चर्चा शुरू हो गई। इसके साथ ही इन्हें अनीज बज्मी की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ में पर्दे के पीछे काम करने का मौका मिला। इस फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया। अजय देवगन और काजोल की केमिस्ट्री और फिल्म की दमदार कहानी ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया था।रोहित शेट्टी ने इसके बावजूद राजू चाचा और हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्म में काम किया जिन्हें दर्शकों ने सिर से नकार दिया। यह फिल्में बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। Rohit Shetty Biography in Hindi

साल 2003 में रोहित शेट्टी ने “जमीन” फिल्म से एक सोलो डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर की शुरुआत किया था। इस फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया।लेकिन इस प्रोजेक्ट को ऐसी सफलता नहीं मिली जो आने वाले समय में रोहित शेट्टी के लिए एक मिसाल बनती है। अब रोहित शेट्टी के किस्मत के सितारे नई करवट लेने वाले थे। समय था साल 2006 में, जब उन्होंने “गोलमाल” (Golmaal) फिल्म डायरेक्ट की, इस फिल्म में अनेक चाहते एक्टर अजय देवगन के अलावा शर्मन जोशी, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे टैलेंटेड एक्टर भी थे। इस फिल्म का कॉमेडी फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आया। इसी वजह से रोहित शेट्टी ने गोलमाल फिल्म सीरीज में कई सीक्वल बनाए।

साल 2008 में, “Sunday” (संन्डे) फिल्म बनाई जिसमें अरशद वारसी और आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने “ऑल दी बेस्ट” और “बोल बच्चन” जस्सी हल्की-फुल्की कॉमेडी कम एक्शन फिल्में भी बनाई। इन फिल्मों को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की। साल 2011 में, अजय देवगन और काजल अग्रवाल को लेकर के रोहित शेट्टी ने “सिंघम” फिल्म बनाई। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।पुलिस ऑफिसर के किरदार में अजय देवगन बाजी मार गए। फिल्म की शूटिंग स्टोरीलाइन, दमदार डायलॉग और बढ़िया एक्शन दृश्यों के चलते रोहित शेट्टी की डायरेक्शन ने वाहवाही बटोरी थी।

साल 2013 में सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को ले करके उन्होंने “चेन्नई एक्सप्रेस“बनाई थी। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।इस फिल्म की कहानी कॉमेडी और एक्शन से भरपूर थी। रोहित शेट्टी की या फिल्म एक बार फिर कमाल कर गई। फिल्म बड़ी तेजी से 100 करोड़ क्लब में शुमार हो गई। इसके साथ ही इस साल 2014 में फिर एक बार रोहित शेट्टी सिंघम का सीक्वल लेकर आए। इस फिल्म में उनकी नायिका करीना कपूर बनी। इसलिए अपने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।

साल 2015, रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान और काजोल के साथ मिलकर के “दिलवाले” फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में डेविड धवन के बेटे वरुण धवन भी नजर आए थे। या लव स्टोरी और थोड़ी ड्रामा टाइप फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना खास तो नहीं कर पाई। लेकिन इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी की लोगों ने काफी सराहना की थी। साल 2017 में, उन्होंने गोलमाल अगेन में फिर एक बार अजय देवगन को लिया। जिसमें परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तब्बू, प्रकाश राज और तुषार कपूर ने काम किया था। यह फिल्म भी गोलमाल सीरीज की अन्य फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर पैसे कमाने में काफी सफल साबित रही। Rohit Shetty Biography in Hindi

हाल ही में रोहित शेट्टी ने “सिंबा” जिस में अभिनय करते हुए रणवीर सिंह को देखा गया था। बनाई, इस फिल्म में अजय देवगन का कैमियो रोल था। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी।

आने वाले समय में रोहित शेट्टी “सूर्यवंशी” फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, गुलशन ग्रोवर, नीना गुप्ता और निहारिका रायजादा नजर आएंगे। वर्तमान समय में भारत के 10 बेहतरीन फिल्म डायरेक्टरों की लिस्ट बनेगी तो रोहित शेट्टी का नाम पहले दिन डायरेक्टरों में जरूर लिया जाएगा। आशा है, यह कुशल निर्माता-निर्देशक वर्तमान समय की तरह आने वाले समय में भी एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट और Produce करते रहेंगे।

टीवी इंडस्ट्री और छोटे पर्दे में कार्य – Rohit Shetty TV Industry Work

रोहित शेट्टी ने टीवी के सारे रियलिटी शो, और छोटे पर दो में भी काम किया है।

  • साल 2009 से 2011 तक कॉमेडी सर्कस में जज के तौर पर काम किया है।
  • साल 2012 में Big Switch में Godfather का पद संभाला।
  • साल 2014 में, Fear Factor, खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में पोस्ट का काम किया है।
  • साल 2015 में फिर एक बार खतरों के खिलाड़ी में होस्ट का काम किया।
  • साल 2018 में, इंडियास नेक्स्ट सुपरस्टार में जज की भूमिका अदा की।
  • साल 2018 में लिटिल सिंघम का प्रोडक्शन किया।
  • साल 2019 में एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में होस्ट किया था।
  • साल 2019, bigg Boss 13, हिंदी में गेस्ट की भूमिका अदा की।
  • साल 2020 एक बार फिर Fear Factor, खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 होस्ट किया।

रोहित शेट्टी का निजी जीवन – Personal Life of Rohit Shetty

रोहित शेट्टी का विवाह 2005 में माया शेट्टी से हुआ है। इनकी एक संतान भी है। उनके बेटे का नाम ईशान शेट्टी है। रोहित शेट्टी हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। उन्हें कसरत करने का बहुत शौक है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की एक्टिंग उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन की अदाकारी उन्हें अच्छी लगती है। नाश्ते में उन्हें पास्ता पोमोडोरो अच्छा लगता है। रोहित शेट्टी को फिट एंड एंग्री डायरेक्टर के रूप में जाना जाता है। वह अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रखते हैं इस चलते धूम्रपान और दारू से दूर ही रहते हैं। Rohit Shetty Biography in Hindi

रोहित शेट्टी को मिले पुरस्कार एवं सम्मान – Awards and Achievements

  • साल 2014 – फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस -नामांकन बेस्ट फिल्म डायरेक्टर – फिल्म फेयर अवार्ड।
  • साल 2014 – फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस – नामांकन -प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड
  • साल 2014 फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए फिर एक बार – बॉलीवुड हंगामा सरफेस चॉइस मूवी अवार्ड।
  • साल 2014 – फिल्म सिंघम रिटर्न – विजेता – मिस्टर बॉक्स ऑफिस इंडियन ब्लॉकबस्टर – स्टार बॉक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड।
  • साल 2013 – फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए बेस्ट फिल्म – Nickelodeon kids choice Award India
  • साल 2013, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस नामांकन मोस्ट इंटरेस्टिंग डायरेक्टर – बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड।
  • साल 2013 – पावर क्लब – बॉक्स ऑफिस अवार्ड – फिल्म बोल बच्चन के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड।
  • साल 2014, चेन्नई एक्सप्रेस के लिए आइफा अवॉर्ड।
  • साल 2018, बेस्ट फिल्म (व्यूवर्स चॉइस अवॉर्ड) – गोलमाल अगेन के लिए।
  • साल 2018, बेस्ट फिल्म गोलमाल अगेन को जी सीने अवॉर्ड्स

रोहित शेट्टी से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting Fact about Rohit Shetty

  • रोहित के पिता एमबी शेट्टी 70 के दशक के प्रसिद्ध खलनायक होने के साथ-साथ एक सिर्फ लड़ाई निर्देशक भी थे, इसलिए उन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता है।
  • रोहित शेट्टी के पिता की मृत्यु कब हो गई थी जब वे केवल 6 साल के थे।
  • रोहित का पहला वेतन 1 दिन का केवल ₹35 था।
  • रोहित शेट्टी की पहली डायरेक्ट की हुई फिल्म डेब्यु जमीन एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
  • रोहित शेट्टी श्री अष्टविनायक सिने विजन नाम के एक फिल्म निर्माण कंपनी के मालिक हैं।
  • रोहित शेट्टी ने अपने बॉलीवुड में कैरियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में इस साल 1991 में किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी “फूल और कांटे”।
  • उन्होंने साल 2009 से साल 2012 तक सोनी टीवी कॉमेडी सर्कस शो के लिए एक जज की भूमिका भी निभाई थी।
  • रोहित ने शुरुआत में चेन्नई एक्सप्रेस के लिए करीना कपूर को चुना था, लेकिन तारीख की चिंताओं के कारण, दीपिका पादुकोण को इस भूमिका के लिए नामांकित किया गया था।
  • अपने पिता की मृत्यु के बाद, रोहित का परिवार बड़े संकट में था कि एक बार उसकी मां मदद के लिए अमिताभ बच्चन के पास चली गई थी।
  • उन्होंने शुरुआत में रेडी स्टेडी पो और साउदर्न टच जैसी चेन्नई एक्सप्रेस के लिए कई किताबें चुने थे।
  • रोहित शेट्टी ने साल 2014 में खतरों के खिलाड़ी की मेजबानी की थी।

रोहित शेट्टी का संक्षिप्त जीवन परिचय – Rohit Shetty Biography in Hindi

असली नामरोहित शेट्टी
उपनामरोहित
पेशे सेफिल्म निर्देशक
जन्मतिथि14 मार्च 1973
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
परिवारिकपिता का नाम – मधु बलवंत शेट्टी (अभिनेता और फाइट निर्देशक)
माता का नाम – रत्ना शेट्टी
भाई बहन – हृदय शेट्टी (सौतेला भाई) और उदय शेट्टी (सौतेला भाई)
बहन – चंदा शेट्टी, महक शेट्टी और छाया से
अफेयर/गर्लफ्रेंडप्राची देसाई अभिनेत्री
पत्नीमाया सेठी जो एक बैंकर है
वेतनलगभग 35 करोड़ भारतीय रुपया
नेट वर्थ180 करोड़ रुपए

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment