Some Interesting Creepy facts – कुछ मजेदार खौफनाक तथ्य?

Some Interesting Creepy facts – कुछ मजेदार खौफनाक तथ्य? दुनिया में ऐसी कौन सी अजीबोगरीब घटनाएं होती है। जिनके बारे में हम सोच करके हैरान रह जाते हैं। हमें से बहुत से लोग ज्ञान को शक्ति मानते हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ हमारी इस दुनिया के लिए अज्ञात है। जब भी हमें इस तरह की जानकारी मिलती है तो हम उस जानकारी को सुनकर के हैरान रह जाते हैं। आज के हमारे इस लेख में हम आप सभी लोगों को ऐसे ही कुछ जानकारियां साझा करने वाले हैं। जिनके बारे में जान करके आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे। दुनिया के ऐसे ही कुछ खौफनाक तथ्यों के बारे में हम अपने इस लेख में आप सभी लोगों को बताने वाले हैं।

Some Interesting Creepy facts – कुछ मजेदार खौफनाक तथ्य?

डिज्नीलैंड के प्रसिद्ध मूवी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन राइड में असली कंकालों का इस्तेमाल किया गया था।

यह बात सुनकर के आपको थोड़ा तो अजीब जरूर लगा होगा। लेकिन अगर आपने यह मूवी देखी है तो वास्तव में यह सच है कि डिज्नीलैंड के प्रसिद्ध पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन राइड में असली कंकालों का इस्तेमाल हुआ था। डिज्नी के इंजीनियरों ने शुरू में लाए गए नकली कंकालों पर एक नजर डाली और सोचा कि वह पर्याप्त रूप से काफी डरावने और खौफनाक नहीं है।

प्रसिद्ध पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन राइड में असली कंकालों का इस्तेमाल

ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि 1960 के दशक में कृत्रिम अंग उतने विश्वसनीय नहीं थे जितने अब हैं। अधिक प्रमाणिक अनुभव प्रदान करने के लिए डिज्नी इंजीनियरों ने वास्तविक कंकालों के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजेलिस के शरीर रचना विज्ञान विभाग की सहायता ली थी।

धीरे-धीरे उन्होंने इन असली कंकालों को नकली से बदल दिया। लेकिन कई लोगों का मानना है कि असली कंकाल आकर्षण में रहते हैं। किसी भी तरह कैरेबियन समुद्र डाकू के बारे में यह डरावना तथ्य है। यह तथ्य आज भी कई सारे लोगों को हैरान कर देता है।

वेस क्रेवेन की ‘ ए नाइट ऑन एलम स्ट्रीट’ एक वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है।

अगर आपने यह मूवी देखी है तो इसने आपको डराने में काफी कामयाब साबित हुई होगी। इस फिल्म के निर्देशक क्रेवन ने यह खुलासा किया कि प्रतिष्ठित स्प्लेशर फिल्म की कहानी की प्रेरणा उन्हें एल ए टाइम्स से पढ़ी गई एक कहानी से मिली थी। एक लड़का परेशान करने वाले बुरे सपने देख रहा था और डर के मारे कई दिनों तक सोने से मना कर दिया था। अत्यधिक थकावट के कारण उसकी आंख लग जाती है और गहरी नींद में ही उसकी मौत हो जाती है।

ए नाइट ऑन एलम स्ट्रीट

अजीब प्रतीकों से भरी एक प्राचीन किताब जिसका आज तक कोई अनुवाद नहीं कर पाया

इस किताब को ज्यादातर लोग ‘Voynich Manuscript‘ के नाम से जानते हैं। इस पुस्तक में अजीबोगरीब प्रतीक और रेखाचित्र और अक्षर भरे पड़े हैं। इस किताब में चित्र महिलाओं, पुरुषों और पौधों की तरह दिखने वाले चित्रण है। लेकिन इस किताब को देखने से या बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं होता कि आखिर वह क्या कर रहे हैं। इसमें मौजूद चित्र या लेखन पद्धति एकदम अलग है जोकि शब्द की तरह दिखते हैं। लेकिन यह किसी भी पहचानने योग्य भाषा में नहीं है।

Voynich Manuscript – विंची पांडुलिपि

कुछ लोग सोचते हैं कि यह दाई के लिए पाठ्य पुस्तक है, या एक रेसिपी बुक है। वहीं कुछ लोगों को यह भी लगता है कि यह कोई जादू टोने की किताब हो सकती है। तो कुछ लोग यह मानते हैं कि बस यह किताब लोगों को धोखा देने के लिए बनाया गया है। सालों से लोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं किरण खेर इस किताब में ऐसा क्या है? लेकिन इसका जवाब आज तक किसी के पास में नहीं है।

सन 1872 में एक जहाज समुद्र में तैरता हुआ पाया गया था जिसमें उसके चालक दल या यात्रियों का कोई भी नामोनिशान नहीं था।

इस जहाज को मैरी सेलेस्टे के नाम से जाना जाता है और जब लोगों ने इस जहाज में कदम रखा तो उन्हें वहां किसी का कोई भी नामोनिशान नहीं मिला था। ना ही इस जहाज में संघर्ष के कोई निशान मिले थे। जहाज अच्छी स्थिति में था और कल में पानी के अलावा जहाज को किसी भी तरह की कोई क्षति या नुकसान नहीं पहुंची थी।

रहस्यमई Mary Celeste जहाज

इस जहाज के यात्रियों के साथ क्या हुआ? वह कहां गए? इन वर्षों में लोगों ने बहुत सारे सिद्धांत को सामने रखा लेकिन इस जहाज के रहस्य के ऊपर से आज भी पर्दा नहीं उठ पाया है। बहुत से लोग समुद्री डाकू, समुद्री राक्षस और यहां तक की विदेशी अपहरण इत्यादि कहानियां सुनाते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद इस जहाज के रहस्य का पता नहीं चल पाया है।

गोल्डन पोजीशन डार्ट मेंढक इतना जहरीला होता है कि यह आपको एक स्पर्श से मार सकता है

देखने में या मेंढक भले ही काफी खूबसूरत हो, लेकिन इनकी तो अच्छा जानलेवा जहर से भरी होती है। वास्तव में, इस मैटर को धरती का सबसे जहरीला जीव में से एक में माना जाता है। यह मेंढक इतने छोटे और नाजुक होते हैं कि वे शिकारियों के प्रति काफी ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

पोजीशन डार्ट मेंढक

इसलिए उनकी त्वचा इतनी जहरीली होती है। इनका आकार केवल एक पेपर क्लिप के आकार का होता है। दक्षिणी अमेरिका में रहने वाले इस छोटे से मेंढक मे इतना जहर होता है कि यह आसानी से 20 लोगों को मार सकता है। वैज्ञानिकों ने इस मेंढक के ऊपर कई सारे शोध किए लेकिन उन्हें इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली कि इस मेंढक में इतना जहर कैसे बनता है? लेकिन कुछ लोगों का यह मानना है कि यह मेंढक द्वारा खाए गए पौधों से अवशोषित हो करके बनता होगा। चाहे कुछ भी हो लेकिन आज भी इस पर शोध चल रहे हैं।

एक मृत पादरी पर मुकदमा चलाया गया था?

हां आपने यह सही सुना, बात साल 897AD की है जब एक पाजी पर झूठी गवाही और अन्य अपराधों के लिए मृत्यु के बाद मुकदमा चला गया था। अजीब बात है उसे मरे हुए 1 साल हो गया था, उसे खोदा गया और पूछताछ के लिए अदालत में ले जाया गया और आप इस बात की एकदम भी कल्पना नहीं कर सकते एक की उसके पास बहुत सारे जवाब थे।

निश्चित तौर पर एक मृत व्यक्ति कैसे भी किसी भी सवाल का उत्तर कैसे दे सकता है? जिसको अपने इस पूरे मामले का आदेश दिया था वह शायद इतना स्थिर नहीं रहा होगा। हम सोच भी नहीं सकते कि कोई ऐसा क्यों सोचेगा।

पेरिस के नीचे कंकालों से भरी सुरंग है

18 वीं सदी के पेरिस में, कब्रिस्तान भरे पड़े हैं। जिससे भीड़भाड़ और बीमारी फैल रही थी। इसके समाधान के लिए सभी पुरानी हड्डियों को खोदकर उन्हें शहर के नीचे भूमिगत सुरंगों में जमा कर दिया गया था। इससे पहले कहा गया और उनमें से लाखों लोगों की हड्डियां इन भूमिगत सुरंगों में आज भी जमा है। सुरंगे खुद भी उतनी ही पुरानी है जितना कि इसका इतिहास है। मध्यकाल में उन्हें भूमिगत खदानों के रूप में इस्तेमाल किया जाता था कई अवशेषों को विस्तृत पैर्टन और डिजाइन में व्यवस्थित किया गया है। पेरिस में मौजूद सुरंग 1 किलोमीटर से भी अधिक लंबाई तक फैली हुई है। हर साल सैलानियों के लिए यह सुरंगे खोली जाती है।

पेरिस की सुरंग कंकाल

 

Sharing Is Caring:
Admin Desk

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है।

Leave a Comment