FM radio क्या है? What is FM radio in Hindi

साल 70 के दशक से 90 के दशक तक लोगों के बीच में radio का काफी प्रचलन रहा था। यह वह दौर था जब भारत जैसे विकासशील देश में TV (television) ने कदम नहीं रखा था।

रेडियो के इस्तेमाल से उस दौरान लोग समाचार, गाने इत्यादि चीजें सुनते थे। मनोरंजन के संसाधनों की उस समय काफी कमी हुआ करती थी।

उस समय इस्तेमाल होने वाली radio frequency इतनी स्पष्ट एवं साफ नहीं थी। 90 के दशक में FM radio जो कि उच्च radio frequency का इस्तेमाल करती थी उसने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी थी। FM radio की खास बात यह था कि इसमें आपको digital sound मुहैया हुआ करता था।संक्षेप में समझे तो आपको इसमें स्पष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले digital sound का इस्तेमाल किया गया था।

Low band frequency Radio से लेकर के FM radio तक का हमारा यह सफर काफी दिलचस्प भरा रहा है।

दोस्तों आज के हमारे इस लेख में हम लोग जानेंगे कि Radio का इतिहास क्या है? FM radio क्या है? What is FM radio in Hindi.

Radio का इतिहास – History of Radio

रेडियो इंसान की एक मनोरंजन की एक बहुत बड़ी खोज साबित हुई थी। रेडियो का पहला प्रसारण 24 दिसंबर 1906 को किया गया था। जब एक शाम एक Canadian विज्ञानिक रीगिनाल्ड फेसेडेनने जब अपना वाइलन बजाया और अंत लांटिक महासागर में तैर रहे तमाम जहाजों के रेडियो ऑपरेटर ने उस संगीत को अपने रेडियो सेट पर सुना। यह रेडियो प्रसारण की शुरुआती थी।

जनसंपर्क के माध्यम से रेडियो का हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है। इससे पहले भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक गिने जाने वाले जगदीश चंद्र बसु ने भारत में और मारकोनी ने साल 1900 में इंग्लैंड से अमेरिका बेतार संदेश भेजकर के व्यक्तिगत रेडियो संदेश भेजने की शुरुआत की थी।

लेकिन एक से ज्यादा व्यक्तियों को रेडियो संदेश भेजने की शुरुआत साल 1906 में फेसेंडेन ने वाइलन बजा करके इसकी broadcasting की शुरुआत की थी।

इस दौरान ज्यादातर radio signal भेजने के लिए AM modulation का इस्तेमाल किया जाता था। आजकल आधुनिक रेडियो स्टेशन FM modulation के जरिए सिग्नल भेजने का कार्य करते हैं।

भारत में साल 1927 तक ढेरो और रेडियो क्लब की स्थापना की जा चुकी थी। साल 1936 में भारत में सरकारी ‘imperial radio of India’की शुरुआत की गई थी, जो आजादी के बाद all India Radio या akashvani आकाशवाणी के नाम से जाना जाने लगा।

भारत में रेडियो का पहला प्रसारण उद्घोषक उषा मेहता ने कहा – “41.78 मीटर पर एक अनजान जगह से यह नेशनल कांग्रेस रेडियो है”। भारत में रेडियो पर विज्ञापन की शुरुआत 1923 में हुई थी।

देखा जाए तो रेडियो ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी कई अहम भूमिका निभाई है। तो चलिए जानते हैं , पहले AM modulation के बारे में।

AM radio broadcasting क्या है?

AM रेडियो प्रसारण करने की एक तकनीक है। जिसे हम AM modulation के नाम से भी जानते हैं। यह तकनीक दुनिया भर में पहली तकनीक है, जिसका इस्तेमाल audio Radio broadcasting के लिए किया गया था।

रेडियो प्रसारण के लिए आज भी बहुत सारी जगहों पर AM modulation broadcasting का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तव में यह medium frequency वाली तरंगे होती है जिसे “AM Band”के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा long wave और shortwave प्रसारण के लिए भी AM modulation broadcasting का प्रयोग किया जाता रहा है।

AM का का full form – Amplitude modulation होता है। वही FM का full form – Frequency modulation होता है। दोनों ही तरह के modulation का इस्तेमाल audio Radio broadcasting के लिए किया जाता है। आप नीचे दिए गए चित्र में दोनों के बीच अंतर देख सकते हैं।

AM रेडियो रेडियो प्रसारण, FM या या digital signal की तुलना में अत्यधिक अति संवेदनशील होते हैं। जो हस्तक्षेप करने पर जल्दी distortion हो जाते हैं। जिसके चलते अक्सर audio, fidelity कम हो जाती है। इसीलिए AM modulation broadcasting का इस्तेमाल FM radio station में song संगीत के प्रसारण को छोड़ कर के बाकी सारी चीजों में किया जाता है जैसे कि talk show, talk radio, Radio news, match commentry इत्यादि।

FM radio broadcasting क्या है?

FM radio broadcasting एक प्रकार का रेडियो प्रसारण है। जिसमें कैरियर की आवर्ती (frequency) को प्रसारण ध्वनि के अनुसार modulate किया जा सकता है। इसी प्रक्रिया को FM modulation या frequency modulation कहते हैं। इस तरीका से रेडियो प्रसारण करने की पद्धति को FM radio कहा जाता है।

इसका अविष्कार साल 1933 में एक अमेरिकी वैज्ञानिक एवं इंजीनियर Edwin Armstrong ने किया था। आज दुनिया भर में broadband FM का इस्तेमाल प्रसारण रेडियो पर high fidelity sound प्रदान करने के लिए किया जाता है। FM band पर प्रसारित होने वाले ज्यादातर कार्यक्रम की आवाज स्पष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। वही जब हम AM band की बात करते हैं तो इसमें आवाज इतनी स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण नहीं होती है। इसे चलते आजकल दुनिया भर में FM band का इस्तेमाल song broadcasting, normal audio talk show, audio spectrum पर की जाती है। जिसके चलते हमें यह आवाज digital sound उपलब्ध कराते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के हमारे इस लेख से आपको कुछ नया जरूर सीखने को मिला होगा, आज के हमारे इस लेख में हमने आप लोगों को बताया है FM radio क्या है? What is FM radio in Hindi.

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो आप इसे social media पर अपने दोस्तों के साथ share करना मत भूलिए। और हमें जरूर कमेंट करें! क्योंकि आपके अनमोल कमेंट हमें अपने इस ब्लॉग को और भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment