What is Money Market Mutual Fund (MMMF) – मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड क्या है?

What is Money Market Mutual Fund (MMMF) – मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड क्या है? भारत में ज्यादातर लोग अपने पैसों को बैंक में रखना पसंद करते हैं। बैंक में रखे गए पैसों पर आपको बहुत ही कम ब्याज मिलता है। वहीं शेयर बाजार में अगर आप कुछ ऐसे चीजों पर निवेश करते हैं जहां पर जोखिम की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अगर आप एक ऐसे म्यूच्यूअल फंड पर निवेश करें जो सुरक्षित भी है! साथ में एक बचत खाते की तुलना में आपको अधिक ब्याज प्रदान करता है। जी हां, मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड (Money Market Mutual Fund) पर निवेश करके आप एक साधारण बैंक खाते की तुलना में अधिक ब्याज प्राप्त करते हैं। साथ में इसमें आपको अच्छी खासी सुरक्षा भी मिलती है।

हमारे इस लेख में हम लोग एक ऐसे ही इन्वेस्टमेंट अवसर के बारे में चर्चा करने वाले हैं , जिसे मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड (Money Market Mutual Fund) कहा जाता है। यह क्या है? और इससे आपको कैसे लाभ होने वाला है? उसके बारे में हम नीचे विस्तार से जानेंगे।

What is Money Market Mutual Fund (MMMF) – मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड क्या है?

Money Market Mutual Fund (MMMF) – मनी मार्केट म्युचुअल फंड की एक कैटेगरी होती है। जिसके नाम से ही साफ है कि यह मुख्य रूप से ऐसे म्युचुअल फंड स्कीम मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट पर निवेश करती है। बाजार नियामक SEBI के नियमों के अनुसार, इन स्कीमों के लिए एक साल तक के मैच्योरिटी वाले मार्केट इंस्ट्रूमेंट पर निवेश करना जरूरी होता है।

मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में मुख्य रूप से ट्रेजरी बिल (treasury bill), सर्टिफिकेट आफ डिपॉजिट, कमर्शियल पेपर, Repurchase agreement इत्यादि चीजों पर निवेश किया जाता है।

मनी मार्केट म्युचुअल फंड उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है म्यूचुअल फंड में निवेश तो करना चाहते हैं। लेकिन, इसके साथ ही बहुत ही कम जोखिम लेना चाहते हैं। म्यूच्यूअल फंड की इस कैटेगरी के अंतर्गत ऐसे छोटे अवधि के इंस्ट्रूमेंट में पैसा तब लगाया जाता है जो ज्यादातर 1 साल के होते हैं। इसलिए इन पर अर्थव्यवस्था में ब्याज दर में होने वाले बदलाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता है। मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट के साथ कम जोखिम होने के साथ भी इनमें निवेश काफी सुरक्षित होता है।

फंड को पहली बार 1971 में पेश किया गया था। तब इस फंड को रिजर्व फंड (Reserve Fund) कहां ज्यादा था। ऐसा इसलिए था क्योंकि यह उन लोगों के लिए बनाए गए थे जो नकदी के संरक्षण में विश्वास करते थे। भले ही इसका मतलब बाजार द्वारा पेश किए गए लोगों की तुलना में कम कमाई करना था। समय बीतने के साथ-साथ म्यूच्यूअल फंड की इस कैटेगरी में एक सुरक्षित और कम जोखिम वाला एक लोकप्रियता हासिल कर ली। इसके साथ ही बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ब्याज दरों की तुलना में यह लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हुआ।

धीरे-धीरे यह म्युचुअल फंड स्कीम उन सारे लोगों के बीच में ज्यादा लोकप्रिय साबित हुई जो अपने पैसों को सुरक्षित और जोखिम रहित रखते हुए बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज प्राप्त करना चाहते थे।

Money Market Mutual Fund पर कौन निवेश कर सकता है?

अगर आप एक साधारण बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज कमाना चाहता है। इसके साथ ही आप अपने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते हैं। तो यह विकल्प आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। और आप मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड पर निवेश कर सकते हैं। क्योंकि साधारण बचत खाते की तुलना में इस पर आपको ज्यादा ब्याज प्राप्त होता है। और, इसमें जोखिम भी बहुत कम होता है।

वहीं अगर आप बहुत जल्द पैसों की जरूरत पड़ने वाली है तो आप इस प्रकार की स्कीम पर पैसा ना लगाएं। तब आप ओवरनाइट फंड और लिक्विडिटी फंड में निवेश कर सकते हैं।

Money Market Mutual Fund कैसे काम करता है?

आमतौर पर, किसी भी फंड के प्रकार को उनके द्वारा किए जाने वाले निवेश के प्रकार के आधार पर परिभाषित या नामित किया जाता है। म्यूच्यूअल फंड की इस कैटेगरी स्कीम पर पैसों को मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है। यही वजह है कि इसे मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड – Money Market Mutual Fund कहते हैं। यह कुछ लाभ और लिक्विडिटी बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है।

मनी मार्केट मुचल फंड के अंतर्गत ऐसी प्रतिभूतियों पर निवेश किया जाता है जिनकी मैच्योरिटी कम से कम एक साल की होती है। इसके साथ ही इनमें ज्यादा तरलता (Liquidity) होती है। यह मुद्रा बाजार प्रतिभूतियां, दुर्भाग्य से सुरक्षा को किसी तरह के collateral के साथ नहीं आती है जिसे महत्वपूर्ण हो जाता है कि हाई क्रेडिट रेटिंग वाले उपकरणों का चयन यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि कोई भी डिफॉल्ट नहीं हो।

Money Market Mutual Fund के अंतर्गत किस प्रकार के प्रतिभूतियों (Securities) पर निवेश किया जाता है?

मनी मार्केट म्युचुअल फंड के अंतर्गत ऐसे प्रतिभूतियों पर निवेश करता है जिसकी मैच्योरिटी कम से कम एक साल की होती है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रतिभूतियों पर निवेश किया जाता है।

  1. ट्रेजरी बिल (Treasury Bill) :- एक ट्रेजरी बिल सरकार द्वारा कम अवधि में धन जुटाने के लिए उपयोग किए जाने वाला एक साधन है। इसे T-BILL भी कहा जाता है। यह ट्रेजरी बिल भारत सरकार द्वारा उनकी 365 दिनों तक की अल्पकालिक वित्त पोषण आवश्यकताओं के लिए जारी किया जाता है। क्योंकि, यह सरकार द्वारा जारी किया जाता है इसलिए इन्हें सबसे सुरक्षित उपकरणों में से एक में गिना जाता है। सरकार के समर्थन के कारण इन प्रतिभूतियों से वापसी की दर को जोखिम मुक्त रिटर्न के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह आपको अन्य इंस्ट्रूमेंट की तुलना में कम रिटर्न या लाभ देते हैं।
  2. सर्टिफिकेट आफ डिपॉजिट (Certificate of Deposit):- सर्टिफिकेट आफ डिपॉजिट बैंकों द्वारा लाया जाता है। जहां जमा की अवधि पहले से निर्धारित होती है। निवेशक को अवधि पूरी होने से पहले अपने पैसों को भुनाने की अनुमति नहीं होती है। इसके बदले में निवेशक को ब्याज का भुगतान किया जाता है।
  3. कमर्शियल पेपर (Commercial Paper) :- कमर्शियल पेपर ऐसी हाई क्रेडिट रेटिंग (high credit rating) कंपनी द्वारा जारी किया जाता है, जो अल्प अवधि के लिए बाजार से धन उधार लेना चाहते हैं। वाणिज्य पत्र या कमर्शियल पेपर आमतौर पर सूट दर पर जारी की जाती है और बाद में अंकित मूल्य पर बेचे जाते हैं। जिससे कि निवेशक को लाभ कमाने का मौका मिलता है। उदाहरण के लिए मान लेते हैं कि एक कमर्शियल पेपर का अंकित मूल्य ₹10 है। तो आप उसे ₹9 पर ही जारी होने के बाद खरीदते हैं। मैच्योरिटी होने पर आप इसे ₹10 में बेचेंगे जिससे आपको लाभ अर्जित होता है।

Market Mutual Fund के उदाहरण

भारत में मौजूद, टॉप मार्केट म्यूच्यूअल फंड की एक छोटी सी सूची हम नीचे दे रहे हैं।

आज के हमारे इस लेख में हम लोगों ने आप लोगों को इस बारे में जानकारी दी है कि What is Money Market Mutual Fund (MMMF) – मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड क्या है? आपको इस लेख से यह समझ में आ गया होगा कि मनी मार्केट म्यूच्यूअल फंड क्या होता है? आपको इस पर निवेश करना चाहिए कि नहीं? अगर आप साधारण बैंक बचत खाते की तुलना में जोखिम रहित निवेश करना पसंद करते हैं तो आप इस तरह के म्यूच्यूअल फंड की कैटेगरी पर अवश्य निवेश कर सकते हैं। इससे संबंधित अगर आप के कुछ सवाल एवं सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment