How Much Horsepower Does a Horse Have? – घोड़े के पास में कितने हॉर्स पावर होती है?

आज के समय में हमारे आसपास कई अत्याधुनिक मशीनें है। और जब भी हम इन आधुनिक मशीनों के बारे में बात करते हैं कि यह मशीनें कितनी शक्तिशाली है, तब हम इन मशीनों को ‘हॉर्सपावर‘ (Horsepower) से इन मशीनों की शक्ति को दर्शाते हैं। हॉर्सपावर, किसी भी चीज की शक्ति को मापने का एक तरीका है, विशेष रूप से ऐसे यंत्र या मशीनें जोकि मैकेनिकल होते हैं। लेकिन, अगर आप हॉर्सपावर को खंडित करते हैं तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है, अगर हिंदी में इसे कहा जाए ‘अश्वशक्ति’ अश्व मतलब घोड़ा और शक्ति मतलब बल। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह खड़ा होता है कि जब हम इसे एक घोड़े की शक्ति या अश्वशक्ति की तुलना करते हैं। तो एक घोड़े के पास कितनी अश्वशक्ति (Horsepower) होती है। आज के इस लेख में हम इसी बारे में जानकारी लेने वाले हैं की How Much Horsepower Does a Horse Have? – घोड़े के पास में कितने हॉर्सपावर होती है?

आगे बढ़ने से पहले हमें हॉर्सपावर की परिभाषा पता होना चाहिए। तभी हम यह अच्छी तरह से जान पाएंगे कि किसी भी घोड़े में कितने हॉर्सपावर होती है। इसके साथ ही हम इस लेख में इस के इतिहास के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश करेंगे। क्या इतिहास में इस सवाल का उत्तर छुपा हुआ है?

How Much Horsepower Does a Horse Have? – घोड़े के पास में कितने हॉर्सपावर होती है?

What is Horsepower? – हॉर्सपावर क्या है?

हॉर्सपावर (Horsepower) माप कि वह इकाई है जिसका इस्तेमाल हम, किसी भी यांत्रिक मशीन की शक्ति को मापने के लिए करते हैं। हिंदी में हॉर्सपावर को ‘अश्वशक्ति‘ भी कहते हैं। हॉर्स पावर या HP जितना अधिक होगा कोई भी यांत्रिक मशीन उतनी अधिक शक्ति से काम करने में सक्षम होती है। उदाहरण के तौर पर आप किसी कार या वाहन की शक्ति उसके हॉर्स पावर से करते हैं।

इसे ब्रेक हॉर्स पावर या BHP, Pferdestarke या PS मे भी मापा जाता है जो कि HP का जर्मन अनुवाद है। वही इसे ब्रिटिश प्रणाली में फुट पाउंड फोर्स पर सेकंड या FPS मैं भी मापा जाता है जबकि मेट्रिक प्रणाली में इसे आमतौर पर किलोवाट या KW मे मापा जाता है।

हॉर्स पावर दो तरह की होते हैं।

  • Fractional Horsepower ( फ्रेक्शनल हॉर्सपावर)
  • Endicated Horsepower ( इंडिकेटेड हॉर्सपावर)

इन दोनों ही तरह के और पावर में से इंडिकेटेड हॉर्स पावर का इस्तेमाल किसी भी गाड़ी के इंजन या यांत्रिकी इंजन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मूल शक्ति के रूप में जाना जाता है। किसी वाहन की इंजन की गति की और प्रदर्शन को समझने के लिए उसके हॉर्स पावर को जानना है काफी आवश्यक है। इसे इंजन के आउटपुट के रूप में भी जाना जाता है।

किसी बाइक में उसकी इंजन की शक्ति CC मे क्यों दी गई होती है?

ऐसे सवाल अक्सर लोगों के मन में आते हैं। आमतौर पर गाड़ियों के इंजन हमें हॉर्स पावर मे देखने को मिलते हैं। लेकिन जब भी हम किसी दो पहिया वाहन की बात करते हैं तो हमें ज्यादातर दोपहिया वाहन में इसकी शक्ति के बारे में CC मे बताया जाता है। चलिए हम इसे एक उदाहरण द्वारा समझते हैं।

मान लेते हैं कि आपके पास में एक स्प्लेंडर बाइक है जिसकी इंजन की क्षमता 100CC है। किसी भी बाइक या दो पहिया वाहन में इंजन को शक्ति देने के लिए इसमें पिस्टन लगा होता है जिसका आकार 97.2 होता है। इस तरह के एक पिस्टन से लगभग 8.24 BHP ( ब्रेक हॉर्स पावर) की ताकत पैदा होती है। यही ताकत यह सुनिश्चित करती है कि आपकी दो पहिया वाहन कितनी स्पीड से दौड़ेगी। यदि किसी बाइक में इसी प्रकार के चार पिस्टन लगे हैं तब उसे हम 400CC की बाइक कहते हैं। तब आप यह देख सकते हैं कि स्वाभाविक रूप से इस तरह के दो पहिया वाहन की गति एक पिस्टन वाले वाहन की गति से 4 गुना अधिक होगी। क्योंकि, उस मोटरसाइकिल की BHP भी ज्यादा होती है।

हॉर्सपावर का इतिहास – History of Horsepower

आपको लगता होगा कि ‘हॉर्स पावर’ एक घोड़े के द्वारा बिजली उत्पादन को संदर्भित करता है। लेकिन, यह वैसा नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं। आप देख सकते हैं कि घोड़ा भी अन्य सभी जानवरों की तरह एक साधारण सा जानवर है। तो ऐसी स्थिति में वह बिजली का उत्पादन कैसे कर सकता है? लेकिन फिर भी हम विज्ञान में हॉर्स पावर सब का इस्तेमाल क्यों करते हैं?

किसी भी घोड़े के पास कितने हॉर्स पावर शक्ति रहती है यह उनकी वर्तमान ऊर्जा पर निर्भर करता है। यह हो सकता है कि कोई कमजोर घोड़ा मुश्किल से 1 हॉर्स पावर की शक्ति उत्पादन करता हो। लेकिन आप मानो या ना मानो कोई भी एक साधारण सा घोड़ा एक से अधिक हॉर्स पावर शक्ति पैदा करने में सक्षम होता है। शॉर्ट बस्र्ट के दौरान, एक से अधिक हॉर्स पावर की शक्ति उत्पादन करता है। एक रेस लगाने वाला घोड़ा वास्तव में 15 हॉर्स पावर की शक्ति उत्पादन करने में सक्षम होता है।

मशीनरी नट और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ‘हॉर्सपावर’ शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले जेम्स वाट द्वारा किया गया था। जेम्स वाट एक स्कॉटिश वैज्ञानिक एवं आविष्कारक थे जिन्होंने भाप इंजन को परिपूर्ण करने में काफी मदद की थी। उन्होंने वास्तव में इसका आविष्कार नहीं किया था, लेकिन उन्होंने एक बहुत ही व्यवहारिक रचना की थी। जेम्स वाट के काम ने औद्योगिक की क्रांति को जन्म दिया। हमारी आज की दुनिया में शायद उनके इस अविष्कार ने काफी कुछ बदल कर रख दिया है।

जेम्स वाट ने पहली बार हॉर्सपावर शब्द का इस्तेमाल अपने नए भाप इंजन द्वारा उत्पन्न किए जाने वाली शक्ति के लिए किया था। इसके पीछे उनका उद्देश्य इस तरह की यांत्रिक मशीनों को और अधिक बढ़ावा देना था। उस समय लोगों को विज्ञानिक शब्दों का इतना ज्ञान नहीं था। वह ज्यादातर व्यवहारिक चीजों से इसकी तुलना करते थे। इसीलिए जेम्स वाट ने अपने भाप इंजन की शक्ति की तुलना घोड़ों से की, और भाप इंजन द्वारा उत्पन्न शक्ति को हॉर्स पावर (Horsepower) कहा था। इससे यह साफ था कि भाप इंजन द्वारा उत्पन्न शक्ति घोड़ों की तुलना में अधिक शक्ति का उत्पादन करती है।

आगे चलकर के जेम्स वाट ने कई तरह के शोध किए एवं कुछ जटिल गणाना भी की। उन्होंने अपने शोध में या देखा कि घोड़ा कितना काम कर सकते हैं। उन्होंने अपने शोध में पाया कि एक घोड़ा लगभग 35000 FPS ( फुट पाउंड प्रति सेकंड) शक्ति पैदा करने की क्षमता रखता है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी आधार रेखा के रूप में पिट पोनी, छोटे आकार के घोड़े का इस्तेमाल किया। उन्होंने माना कि नियमित घोड़े साधारण घोड़े की तुलना में दोगुनी शक्ति पैदा कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्ण आकार के घोड़े की तुलना में थोड़ा अधिक शक्तिशाली होते हैं। यही कारण है कि कुछ लोग हॉर्सपावर के बदले पोनीपावर कहा जाना सही समझते थे।

जेम्स वाट के तरीकों के बावजूद, उनकी मार्केटिंग ने काम किया। जेम्स वाट का स्टीम इंजन डिजाइन मौजूदा न्यूकॉमन डिजाइन के बजाय आगे बढ़ने वाला मानक बन गया। और यही वजह है कि वर्तमान समय में भी हम किसी भी यांत्रिक मशीन की शक्ति हॉर्स पावर से ही इंगित करते हैं।

एक इंसान के पास में कितने हॉर्सपावर की शक्ति होती है?

यह काफी दिलचस्प सवाल है? यह सवाल आपके मन में भी कई बार आया होगा। आप इस सवाल का जवाब सुनकर के हैरान हो सकते हैं। कोई भी साधारण सा इंसान आमतौर पर 1 हॉर्स पावर तक की शक्ति का उत्पादन नहीं कर सकता है। अधिकांश मानव दैनिक गतिविधियां करने के लिए इतनी शक्ति का इस्तेमाल भी नहीं करता है।

हालांकि, जब साधारण सा मनुष्य जब किसी तरह के विशेष कार्यों को करता है जैसे कि व्यायाम या खेलकूद तब वह Short Brust के दौरान 1.2 हॉर्स पावर तक की शक्ति का उत्पादन कर सकता है। वहीं कुछ प्रोफेशनल एथलीट 2 हॉर्स पावर तक की शक्ति का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। खासतौर पर ऐसे एथलीट जो रेस या दौड़ लगाने में शामिल होते हैं।

ऐसी स्थिति में हम यह कह सकते हैं कि उसैन बोल्ट जैसे प्रोफेशनल एथलीट Short Brust के दौरान एक से अधिक हॉर्स पावर तक की शक्ति उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। ना केवल धावक जो की दौड़ लगाते हैं बल्कि वजन उठाने वाले एथलीट और अन्य एथलीट जो अत्यधिक शक्ति का इस्तेमाल करते हैं वह भी एक से अधिक हॉर्स पावर तक की शक्ति का उत्पादन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के हमारे इसलिए इसमें हमने आप सभी लोगों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है कि How Much Horsepower Does a Horse Have? – घोड़े के पास में कितने हॉर्सपावर होती है? इसके अलावा हमने अपने इस लेख में हॉर्स पावर से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा किया है।

कोई भी साधारण सा दिखने वाला घोड़ा लगभग 15 हॉर्स पावर तक की शक्ति उत्पादन करने की क्षमता रखता है। वही इंसान साधारण काम के दौरान इतनी शक्ति का उत्पादन नहीं कर पाता। लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में कोई भी साधारण इंसान 1.2 हॉर्स पावर तकिए शक्ति का उत्पादन कर सकता है। वही हम दो पहिया वाहन में इंजन द्वारा उत्पादन की जाने वाली शक्ति को CC से इंगित करते हैं। 100CC वाले किसी दुपहिया वाहन में एक पिस्टन वाला इंजन लगा होता है। जिससे कि 8.24 BHP उत्पादन करने की क्षमता रखती है।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment