Skip to content
Fact Techno
Fact Techno
  • Fact tech
  • पैसा कैसे कमाये
  • बायोग्राफी
  • बैंकिंग
  • ब्लॉगिंग
  • विज्ञान
  • स्टडी मैटेरियल
Fact Techno
  • Fact tech
  • पैसा कैसे कमाये
  • बायोग्राफी
  • बैंकिंग
  • ब्लॉगिंग
  • विज्ञान
  • स्टडी मैटेरियल

Demat account क्या है? How to open Demat account Hindi

by Admin Desk

शेयर बाजार पर खरीद फोन करने के लिए आपके पास Demat account होना अनिवार्य होता है। SEBI के आदेश अनुसार आप stock market से शेयर की खरीद-फरोख्त तभी कर सकते हैं जब आपके पास में डिमैट अकाउंट होगा?. इससे पहले हम भी अपने पुराने पोस्ट पर Demat account क्या होती है? इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई थी। आज के हमारी इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि आप online Demat account कैसे खोल सकते हैं?How to open Demat account Hindi

Demat account एक तरह से आपके बैंक खाते की तरह ही कार्य करती है। बस अंतर इतना होता है कि आप अपने बैंक खाते पर पैसे जमा करते हैं। वही डिमैट अकाउंट का इस्तेमाल आप डिजिटल तौर पर अपने शेयरों को जमा करके रखते हैं। यह 1 तरीके से आपके द्वारा खरीदे गए शेयर को सुरक्षित रूप से रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

👉 Demat account क्या होता है?

Demat का मतलब dematerialisation यानी कि शेरों के हिसाब किताब के लिए डीमेट अकाउंट की व्यवस्था। जैसा कि हमने ऊपर बताया है अगर हम इसे संक्षेप में Demat account एक तरह से बैंक खाते के रूप में ही कार्य करता है। जिसमें पैसों के स्थान पर आप शेयर की लेनदेन एवं खरीद फरोख्त करते हैं। जैसे कि आप पैसों को जमा करने के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी तरह ही आप शेयर की खरीद-फरोख्त के लिए डिमैट अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।How to open Demat account Hindi

ऐसा इसलिए क्योंकि शेयर की खरीद-फरोख्त के दौरान चोरी व नकली होने से बचा जा सके। यानी डिपॉजिटरी बैंक की तरह ही एक ट्रस्टी का कार्य करती है।

आपने यह जान लिया कि डिमैट अकाउंट क्या होता है? हम डीमेट अकाउंट का इस्तेमाल किन किन कार्यों में कर सकते हैं? आदि की पोस्ट में हम यह जानेंगे कि आप online Demat अकाउंट कैसे खोल सकते हैं?

Demat account खोलने के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज

अगर आप ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास में निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना काफी जरूरी है।किसी भी साधारण डिमैट अकाउंट को खोलने के लिए उन्हीं सारी डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जिसके जरिए आप अपने लिए बैंक खाता खोलते हैं। लेकिन यहां पर Demat account खोलने के लिए आपके पास में PAN card होना अनिवार्य होता है। डिमैट अकाउंट खोलने के लिए ऑनलाइन लगने वाले दस्तावेज निम्नलिखित है:-

  1. Identity proof के तौर पर आप Aadhar, voter ID, PAN card इत्यादि चीजें दे सकते हैं।
  2. Address proof के लिए आप Aadhar card, driving licence या passport दे सकते हैं।
  3. Passport size photograph
  4. Nominee के डिटेल
  5. Bank statement

Internet पर ऐसे तो बहुत सारी brokers कंपनी है जिनकी सहायता से आप ऑनलाइन अपने लिए डीमेट अकाउंट खोल सकते हैं। ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलना उतना ही आसान है जितना कि आप अपने लिए Facebook पर अकाउंट बनाते हो। हम यहां पर आपको Angel broking की सहायता से आप किस तरह से अपने लिए डिमैट अकाउंट एवं Trading account खोल सकते हैं। इसके बारे में पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं। How to open Demat account Hindi

Demat account कैसे खोलें? How to open Demat account Hindi

Angel broking की मदद से आप आसानी से अपने लिए ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया है यहां पर डिमैट अकाउंट खोलना उतना ही आसान है जितना कि आप अपने लिए फेसबुक अकाउंट बनाते हो। बस आपको कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि Angel broking की सहायता से आप किसरा से अपने लिए ऑनलाइन Demat account और Trading account खोल सकते हैं।

Step 1 Download Angel broking app from Google Play Store

अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करके डीमेट अकाउंट खोलने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप सीधे Angel broking की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। लेकिन वही अगर आप अपने smartphone की सहायता से ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको Angel broking की mobile Android app को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे गूगल प्ले स्टोर से Angel broking का अधिकारिक एंड्राइड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

👉 Download official Angel broking app from Google Play Store

Step 2 आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा होना चाहिए e-kyc के लिए

Angel brokingपर भी आप 2 तरीकों से खाता खोल सकते हैं। पहला offline माध्यम के जरिए इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज के साथ आप Angel broking के ऑफिस पर जाकर के खोल सकते हैं। दूसरा तरीका online है, इस तरीके में आपको अपना Aadhar card के जरिए online KYC के माध्यम से खोल सकते हैं।

ऑनलाइन खोलने के लिए आपको सबसे पहले आपका Aadhar card पर आपका मोबाइल नंबर जरूर जुड़ा हुआ होना चाहिए। क्योंकि online e KYC करते वक्त आपको आपके mobile नंबर पर एक OTP (one time password) आती है। उसे डालना पड़ता है। अगर आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक है तो आप आसानी से अपने लिए डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं।

Step 3 गूगल प्ले स्टोर से Angel broking डाउनलोड करने के बाद

आपने गूगल प्ले स्टोर से Angel broking app डाउनलोड कर लिया होगा। इसके लिए जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है Aadhar card की आवश्यकता होगी। जैसे ही आप Angel broking app खोलते हैं तो यहां पर आपको अपना पैन नंबर, मोबाइल नंबर, और शहर का नाम डालना पड़ता है।

जैसे जैसे ही आप apply now पर क्लिक करते हो तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको अपना bank account number और IFSC CODE डालना पड़ता है। इसके अलावा जन्मतिथि, और पैन कार्ड नंबर भी मांगा जा सकता है।

इसके इसके बाद आपको नीचे submit button दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है। इससे पहले आपको Angel broking के offers भी दिखाए जाते हैं। और एंजेल ब्रोकिंग पर अकाउंट खोलने से आपको कौन कौन से फायदे होते हैं इनके बारे में भी जानकारी दी जाती है।

अगले step पर आपको यहां पर आधार कार्ड की फोटो अपलोड करनी होती है। इसके साथ ही आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होता है। या फिर आप अपने आधार कार्ड का केवल नंबर भी डाल सकते हैं।

इस इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज की फोटो भी अपलोड करनी होती है। उसके लिए कुछ इस तरह का एक नया पेज खुलता है। जहां पर आप अपने जरूरी दस्तावेज जैसे कि PAN card, photograph, address proof, bank statement इत्यादि चीजों को अपलोड करते हैं।

फिर इसके बाद आपको Aadhar card के जरिए digital signature करना पड़ता है। कभी-कभी आपको अपने पैन कार्ड के साथ 15 second का video verification भी करना पड़ता है।

साईं प्रक्रिया खत्म होने के बाद में, आपका Demat account खुल जाएगा। डिमैट अकाउंट खोलने के बाद आप अपने डिमैट अकाउंट को अपने बैंक खाते से ऐप के जरिए जोड़ सकते हैं। और आप trading कर सकते हो।

आपको अपने Demat account से संबंधित सारी जानकारी आपके email address पर भेज दी जाती है। जैसे कि client ID, Demat account number, TPIN, इत्यादि चीजें।

उम्मीद करता हूं कि आप अपने लिए ऑनलाइन आसानी से डिमैट अकाउंट खोल लेंगे। हमने यहां पर सरल तरीके से Angel brokingके माध्यम से आप किस तरह से डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

Angel broking से डिमैट अकाउंट खोलने के फायदे?

  • Angel broking से आप आसानी से ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • Angel broking के माध्यम से आप Mutual fund पर भी निवेश कर सकते हैं।
  • इसके इसके माध्यम से आप किसी भी बैंक में पैसे की लेनदेन कर सकते हो।
  • Angel broking आपको कई सारी सेवाएं प्रदान करता है, आप एक दिन intraday trading के माध्यम से शेयर खरीद करके उसी दिन बेच सकते हैं।
  • Angel broking तकनीकी रूप से सक्षम एवं ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।
  • शेयर होल्डिंग पर आपको और लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराती है।
  • Angel broking भारत में पांच बड़ी ब्रोकिंग कंपनी में शामिल है।
  • Angel broking पर आपको कई सारे निवेश की सेवाएं और बीमा की सेवाएं भी मिलती है।
  • Angel broking up to dated ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मुहैया करवाती है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के हमारे इस पोस्ट में आपने सीखा कि आप किस तरह से Angel broking की सहायता से आप ऑनलाइन डिमैट अकाउंट खोल सकते हो। इसके अलावा हमने आपको यहां पर Demat account क्या होता है? इसके बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई है। How to open Demat account Hindi

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी पसंद आई होगी।अगर आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ ऑनलाइन सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। इससे संबंधित अगर आपकी कुछ सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम यह कोशिश करेंगे कि आपके सारे सवालों का जवाब दे सके।


Related posts:

  1. NIFTY क्या है? What is NIFTY in Hindi
  2. Share market मे Primary market क्या होती है?
  3. Share पर आपको Dividend कब मिलता है? Dividend Hindi
  4. What is Index? शेयर बाजार में इंडेक्स क्या होता है?
Categories Fact tech Tags how to open a demat account online Hindi, IPO in Hindi, NIFTY, Sensex, Share bazar, Share market, What is Demat account in Hindi, ऑनलाइन डिमैट अकाउंट कैसे खोलें?, डिमैट अकाउंट क्या है
Post navigation
Sushant Singh Rajput biography in Hindi – सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी
Share capital कितने प्रकार के हैं? Types of share capital in Hindi.
SIP से एक करोड़ रुपए कैसे बनाएं - SIP Investment Plan

SIP से एक करोड़ रुपए कैसे बनाएं – SIP Investment Plan

SIP (Systematic Investment Plan) इसके बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। आप में से बहुत सारे लोग अपने भविष्य …
Read More
What is Equity Share in Hindi

What is Equity Share? – इक्विटी शेयर क्या होता है?

What is Equity Share? – इक्विटी शेयर क्या होता है? शेयर बाजार में निवेशकों की पहली पसंद इक्विटी शेयर ही …
Read More
Blue Chip Share price List

Blue chip Share price List – ब्लू चिप शेयर की कीमतें

Blue chip Share price List – ब्लू चिप शेयर की कीमतें भारतीय स्टॉक एक्सचेंज मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्टेड होती …
Read More
History of National Stock Exchange Hindi

NSE – National Stock Exchange का इतिहास

NSE – National Stock Exchange का इतिहास भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज के रूप में राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज …
Read More

हमारे वेबसाइट पर खोजें

हमारे बारे में

हमारी इस ब्लॉग में आपको बहुत सारी जानकारियां मिलती है। जैसे कि ब्लॉगिंग टिप्स, इंटरनेट से पैसे कमाने के तरीके, जीवनी, बायोग्राफी हिंदी, सफलता और प्रेरणादायक कहावतें, विज्ञान, शेयर बाजार, क्या कैसे काम करता है?, इत्यादि। हमने अपने इस ब्लॉग पर हिंदी भाषा में सरल शब्दों में आपको जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। ज्यादातर हमें इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा में जानकारियां मिलती है। हम यहां हिंदी भाषा में आपको जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

facttechno.in © 2016 2022 All rights Reserved