Mutual fund से कितना फायदा होगा?

Mutual fund लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय निवेश का साधन बन चुकी है। ऐसे में कई बार हमारे पास ही सवाल आते हैं कि Mutual fund से कितना फायदा होगा? क्या वाकई में म्यूच्यूअल फंड निवेश के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। फिक्स डिपाजिट एवं म्यूचुअल फंड में बेहतर कौन है।

अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आ रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। हम आपको अपने इस लेख पर इन सारे सवालों का जवाब देने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से हमारे देश में Mutual fund लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

एक पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में छपी रिपोर्ट SIP (systematic investment plan) या म्यूच्यूअल फंड में साल 2017 में 40% तक निवेश बड़ा है। वहीं साल 2019 में और 20% इजाफा होने की आशंका बताई है। सितंबर 2017 में 5516 करोड था जो सितंबर 2018 में 7727 करोड़ हो गया है।

दिन प्रतिदिन म्यूच्यूअल फंड मैं निवेश लोगों द्वारा बढ़ता जा रहा है। ऐसा में लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहे हैं की Mutual fund क्या सच में सही है? Fixed deposit इत्यादि चीजों से क्या बेहतर है?

म्यूच्यूअल फंड होता क्या है?

म्यूच्यूअल फंड एक निवेश की योजना है। म्यूच्यूअल फंड यानी कि परस्पर फंड एक ऐसी स्कीम है जिसमें कई सारे लोगों के पैसे लगे हुए होते हैं। म्यूच्यूअल फंड का एक मैनेजर होता है जो इन सारे प्रश्नों को निवेश के विभिन्न विकल्पों में निवेश करता है।

म्यूच्यूअल फंड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

म्यूच्यूअल फंड क्या होता है? इसमें हम निवेश कैसे करें? जाने के लिए यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि म्यूच्यूअल फंड को देखने एवं उसे मैनेज करने के लिए एक फंड मैनेजर होता है। जोकि म्यूचुअल फंड में जमा विभिन्न लोगो या निवेशकों के पैसे को किन-किन जगह निवेश करना है यह निर्धारित करता है।

इस कार्य को करने के लिए Fund management company या AMC (Asset Management company) होती है जो कि इस पैसे को खट्टा करने का काम करती है। वह उन्हें वेतन देती है।

इस तरह किसी भी म्यूच्यूअल फंड को संभाला मैनेज किया जाता है। और निवेशकों के पैसों को विभिन्न बाजार पर लगाया जाता है। Equity Mutual Fund निवेशकों को निश्चित रिटर्न नहीं देता है। क्योंकि इक्विटी म्यूचुअल फंड के अंतर्गत ज्यादातर पैसे शेयर बाजार में ही लगाए जाते हैं। क्योंकि वह भी पैसा तो आखिर शेयर बाजार में ही निवेश करते हैं जहां पर कुछ भी हो सकता है।

लेकिन हाल ही में कुछ ट्रेंड देखने को मिला है, जिसमें म्यूच्यूअल फंड ने लंबे समय में अनुमानित तौर पर सालाना 15% तक का रिटर्न दिया है।

Fixed deposit पर हमें कितना रिटर्न मिलता है?

हाल ही की कुछ दिनों में बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर काफी कम कर दिया गया है। तो चलिए हम यह जानते हैं कि फिक्स डिपाजिट एवं म्यूच्यूअल फंड मैं आपको कितना रिटर्न मिलेगा।

यदि आप ₹15000, 5 साल के लिए निवेश करते हैं जहां पर ब्याज दर आपको 7.4% मिलती है। तो आपका 5 सालों का ब्याज कुछ इस तरह होगा।

साल के अंत मेंब्याजकुल पैसे
पहला साल1110.00₹16110.00
दूसरा साल1192.14₹17302.14
तीसरा साल1280.36₹18582.50
चौथा साल1375.11₹19957.61
पांचवा साल1476.86₹21434.47
फिक्स डिपॉजिट पर प्राप्त ब्याज 7.4% दर से

5 साल बाद मिलने वाला ब्याज का प्रतिशत

= (21434.47/15000 -1) ×100

= (1.43 – 1) × 100

= 43%

इन आंकड़ों से यह साफ है कि फिक्स डिपॉजिट पर आप अगर ₹15000, 5 सालों के लिए जमा करते हैं तो आपको ब्याज के रूप में ₹6434.47 प्राप्त होता है जो कुल धनराशि का 43% होता है।

चलिए यह तो रही फिक्स डिपाजिट की बात, अब हम देखते हैं कि Mutual Fund पर निवेश करने से आपको 5 सालों में कितना रिटर्न मिलता है।

Mutual Fund पर निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न प्राप्त होगा?

ऊपर हमने एक उदाहरण के जरिए आपको यह बताया कि अगर आप फिक्स डिपॉजिट पर ₹15000 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको रिटर्न के तौर पर 43% ब्याज प्राप्त होता है। ज्यादातर म्यूचुअल फंड के मामलों में रिटर्न 12% से लेकर के 18% तक होती है। औसत तौर पर देखा जाए तो म्यूच्यूअल फंड से हमें 15% रिटर्न देखने को मिलता है।ऊपर के ही आंकड़ों के अनुसार अगर आप 5 सालों के लिए ₹15000 म्यूच्यूअल फंड पर निवेश करते हैं तो उस पर आपको ब्याज इस प्रकार मिलता है।

साल के अंत मेंब्याजकुल पैसे
पहला साल2250.0017250.00₹
दूसरा साल2587.5019837.00₹
तीसरा साल2975.6322813.13₹
चौथा साल3422.0026235.10₹
पांचवा साल3935.2730170.37₹
म्यूच्यूअल फंड पर अनुमानित 15% रिटर्न के आधार पर

म्यूच्यूअल फंड पर 5 साल बाद मिलने वाला ब्याज का प्रतिशत

= (30170.37/15000-1) ×100

=(2.01-1)×100

=101%

या तो साफ है कि fixed deposit की तुलना में Mutual Fund आपको अधिक रिटर्न देता है। 5 सालों तक म्युचुअल फंड पर ₹15000 निवेश करने पर आपको 101% रिटर्न प्राप्त होता है। लेकिन म्यूच्यूअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होती है। इसलिए यहां पर प्राप्त होने वाला रिटर्न 15% हमने अनुमानित लिया है। भविष्य में बाजार पर होने वाले असर के अनुसार म्यूच्यूअल फंड पर ब्याज दरें घटती और बढ़ती है।

इन उदाहरणों द्वारा आपको यह समझ में आ गया होगा, की फिक्स डिपाजिट और म्यूच्यूअल फंड दोनों में बेहतर कौन है? लंबे समय की अवधि के लिए अगर आप म्यूच्यूअल फंड पर निवेश करते हैं, तो अवश्य ही आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने यहां दो उदाहरण के जरिए म्यूच्यूअल फंड एवं फिक्स डिपाजिट किस में बेहतर रिटर्न प्राप्त होता है? इसके बारे में समझाया है।

Fixed deposit पर प्राप्त ब्याज दर आपके लिए पूरे 5 सालों तक एक निश्चित ब्याज दर होती है। यानी की अगर आपने किसी बैंक पर फिक्स डिपाजिट करवाया है और बैंक आपको 7.4% की दर से ब्याज दे रही है। तो 5 साल तक यह दर निश्चित होती है।

वही जब हम Mutual Fund पर निवेश किए गए पैसों के बारे में बात करते हैं। तो औसतन अनुमानित ब्याज दर या रिटर्न दर 15% है, लेकिन यह दर निश्चित नहीं होती है। यानी कि आपको म्यूच्यूअल फंड पर एक निश्चित रिटर्न ब्याज नहीं प्राप्त होता है। यह बाजार के ऊपर निर्भर करती है। इस चलते म्यूच्यूअल फंड को जोखिमों के आधीन माना जाता है।

इसलिए हमारी यह सलाह रहेगी कि, अगर आप म्यूच्यूअल फंड पर दांव लगाना चाहते हैं, तो जोखिम लेने के लिए तैयार रहें। तभी आप म्यूच्यूअल फंड पर पैसे लगाएं। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारे इस लेख से यह समझ में आ गया होगा कि फिक्स डिपॉजिट और म्यूच्यूअल फंड दोनों ही आपको रिटर्न प्रदान करती है। फिक्स डिपॉजिट में आपको घाटे या नुकसान का डर नहीं होता है। Mutual Fund उच्च रिटर्न देने के साथ-साथ जोखिम भरा भी साबित हो सकता है।

दोस्तों अगर आपको हमारे इस लेख से कुछ नया सीखने को मिला है तो आप इसे अपने दोस्तों, कलीग्स और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। इससे संबंधित अगर आपकी कुछ सवाल एवं सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। हम यह कोशिश करेंगे कि आपके सारे सवालों का जवाब दे सके।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment