Sushant Singh Rajput biography in Hindi – सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी

आज के हमारे इस पोस्ट में हम आप लोगों को भारतीय सिने जगत के अभिनेता, थिएटर कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीवन के बारे में बताएंगे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सिने जगत की शुरुआत टीवी सीरियल एवं थिएटर से शुरू की थी। धीरे-धीरे अपने संघर्ष को कैरियर में आगे वह बुलंदियों को छू रहे थे। अचानक से उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुख दाई है। आज हम अपने इस पोस्ट में उनके जीवन, उम्र, विकी इत्यादि चीजों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सुशांत सिंह राजपूत की जीवन पर।

Biography of Sushant Singh Rajput in Hindi

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म एवं परिवार

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 7 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। यह वर्तमान समय में भारत के बिहार राज्य में है। इनके पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह है। उनकी तीन बहने हैं, उनकी एक बहन मीतू सिंह, राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी है। सुशांत सिंह राजपूत की मां उषा सिंह की मृत्यु साल 2002 में ही हो गई थी।सुशांत सिंह ने अपना प्रारंभिक स्कूली जीवन पटना के सेंट गौरन हाई स्कूल से हासिल की है और उसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में कुलाची हंसराज मॉडल हाई स्कूल में पढ़ाई की, उन्होंने साल 2003 में Delhi College of engineering की परीक्षा में सातवां रैंक हासिल किया था। जिसके बाद उन्होंने bachelor of engineering (Mechanical engineering) में अपनी स्नातक की शिक्षा ग्रहण किया।

सुशांत सिंह राजपूत का कैरियर – Sushant Singh Rajput Career

उन्होंने भारतीय सिने जगत में कैरियर बनाने के बारे में कतई नहीं सोचा था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में ऐसा कहा था। लेकिन सिने जगत की जादुई दुनिया से सुशांत सिंह राजपूत अछूते नहीं रहे। उन्होंने अपने दोस्तों के कहने पर थिएटर ज्वाइन किया। इसके बाद उनकी रूचि अभिनय की तरफ बढ़ती गई।

उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत हिंदी टीवी सीरियल “किस देश में है मेरा दिल” से किया था। लेकिन ज्यादातर उन्हें अपने बेहतरीन अभिनय टीवी सीरियल एकता कपूर की “पवित्र रिश्ता” से ही जानते हैं। एकता कपूर के इस टीवी सीरियल के चलते ही उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपार सफलता मिली थी। जिसके चलते हुए लोगों के चाहिता एक्टर बना दिया था।

एकता कपूर की “पवित्र रिश्ता”के जरिए मिली अपार सफलता के बाद, उनकी फिल्मी कैरियर में भी उन्हें अच्छी खासी फिल्में मिलने लगी थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म “काय पो छे!” से की थी इस फिल्म के लिए उन्हें काफी तारीख भी मिली थी। उन्हें फिल्मी कैरियर में आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। क्योंकि, फिल्मी कैरियर के लिए उनका कोई गॉडफादर नहीं था।

इसके अलावा भी सुशांत सिंह राजपूत ने कई सारी हिट फिल्में भारतीय सिने जगत को दी है। जिस में शामिल है:- कई पो चे साल 2013, शुद्ध देसी रोमांस साल 2013, पीके साल 2014, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी साल 2015, एम एस धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी साल 2016, रबता साल 2017, वेलकम टू न्यूयॉर्क साल 2018, केदारनाथ साल 2018, सोन चिड़िया साल 2019, छिछोरे साल 2019, ड्राइव साल 2019। इत्यादि फिल्में प्रमुख है।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून 2020 को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में फांसी लगाने से हो गई थी। उन्होंने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत पिछले कई महीनों से अवसाद ग्रस्त यानी कि डिप्रेशन में थे।यही कारण हो सकता है कि उन्होंने 14 जून 2020 को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शौक से भर उठा। सभी अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का संक्षिप्त जीवन – Biography of Sushant Singh Rajput in Hindi

नामसुशांत सिंह राजपूत
उपनामSSR
पूरा नामSushant Singh Rajput
जन्म7 जनवरी 1986
जन्म स्थानपटना, बिहार भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू धर्म
जाति (Caste)क्षत्रिय
राशिकुंभ राशि (Aquarius)
पिता का नामकृष्ण कुमार सिंह
माता का नामउषा सिंह
बहन (sister)श्वेता सिंह, कीर्ति सिंह, नीतू सिंह
भाईकोई नहीं है
विवाहअविवाहित हैं
प्रेमिका (Girlfriend)अंकिता लोखंडे अभिनेत्री, कृति सनोन अभिनेत्री
पत्नीशादी नहीं की
बच्चेनहीं है
वर्तमान निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र, भारत
स्कूलसेंट कैरन हाई स्कूल पटना, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल नई दिल्ली
कॉलेजदिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी नई दिल्ली
शिक्षा योग्यताबैचलर ऑफ इंजीनियरिंग
पेशाअभिनेता
टेलीविजन में डेब्यूकिस देश में है मेरा दिल साल 2008
फिल्मी कैरियर डेब्यूकाय पो छे साल 2013
कुल संपत्ति59 करोड रुपए
मृत्यु की तिथि14 जून 2020
मृत्यु का कारणफांसी लगाकर की आत्महत्या
मृत्यु के समय आयु34 वर्ष
मौत की जगहमुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में
प्रसिद्ध फिल्मेंपीके साल 2014, बोमकेश बक्शी 2015, एम एस धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी 2016, छिछोरे 2019, काय पो छे साल 2013
सुशांत सिंह राजपूत का संक्षिप्त जीवन

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन के अन्य पहलू

सुशांत सिंह राजपूत पढ़ने में ही काफी तेज थे, उन्होंने इंजीनियरिंग की परीक्षा में सातवां रैंक हासिल किया था। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूरी की थी। पढ़ाई के दौरान ही वे अभिनय की दुनिया में कदम रखे थे। सुशांत सिंह राजपूत शुरुआती दिनों में काफी शर्मीले व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। अपने शर्मीले पन को दूर करने के लिए ही उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया, इस तरह से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस बारे में वे खुद अपने एक इंटरव्यू में ऐसा बता चुके हैं।

interesting fact about Sushant Singh Rajput

  • सुशांत सिंह राजपूत को गाने सुनने का काफी शौक था। उनके पसंदीदा गायक ए आर रहमान और लता मंगेशकर हैं।
  • क्रिकेट की दुनिया में उन्हें सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद थे।
  • उनका पसंदीदा रंग सफेद रंग था।
  • वडार्क रोबोट डी नीरो उनके पसंदीदा अभिनेता है।
  • उन्हें पढ़ाई में काफी दिलचस्पी थी। उनके पास किताबों की अच्छी खासी संग्रहालय भी है।
  • पढ़ना, क्रिकेट खेलना उनके पसंदीदा शौक हैं।

Sushant Singh Rajput physical state -सुशांत सिंह राजपूत की भौतिक अवस्था

लंबाई(लगभग)सेंटीमीटर में -178 cm
मीटर में-1.78
इंच में-5’10”
वजन लगभगकिलोग्राम में 75kg
पाउंड में-165lbs
शारीरिक माप41-33-14
आंखों का रंग काला
बालों का रंगकाला
physical state of Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput wife/girlfriend -सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी, प्रेमिका

सुशांत सिंह राजपूत शादीशुदा नहीं थे। लेकिन उनका नाम बॉलीवुड की दुनिया में विभिन्न अभिनेत्रियों के साथ हमेशा से जोड़ा जाता रहा है। उनके साथ काम करने वाली को स्टार अंकिता लोखंडे जिन्होंने उनके साथ पवित्र रिश्ता जैसी टीवी सीरियल में काम किया था। शुरुआती समय में उनकी प्रेमिका मानी जाती थी। धीरे धीरे जैसे-जैसे सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की दुनिया में आगे बढ़ते गए उनका नाम एक और नई अभिनेत्री कृति सनोन के साथ भी जोड़ा जाने लगा।

Sharing Is Caring:

दोस्तों में, facttechno.in का संस्थापक हूं। मैं अपनी इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी और अन्य दूसरे विषयों पर लेख लिखता हूं। मुझे लिखने का बहुत शौक है और हमेशा से नई जानकारी इकट्ठा करना अच्छा लगता है। मैंने M.sc (Physics) से डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में मैं एक बैंकर हूं।

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा का जीवन परिचय

बिरसा मुंडा एक महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी थे, जो झारखंड के मुक्तिसेना आंदोलन के नेता थे। उन्होंने आदिवासी और दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उनके समर्थन…

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय

राजा राममोहन राय भारतीय समाज सुधारक, विद्वान, और समाजशास्त्री थे। वे 19वीं सदी के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यमी और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंधविश्वास, बलात्कार, सती प्रथा, और दाह-संस्कार…

महर्षि दयानंद सरस्वती

महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी

महर्षि दयानंद सरस्वती, जिन्हें स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है, 19वीं सदी के महान धार्मिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की, जो…

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, भारतीय राष्ट्रपति और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम…

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ भीमराव आंबेडकर जीवनी

डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारतीय संविधान निर्माता, समाजसेवी और अधिकारिक हुए। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों…

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास का जीवन परिचय

कालिदास भारतीय साहित्य का एक प्रमुख नाम है जिन्हें संस्कृत का महाकवि माना जाता है। उनका जन्म और जीवनकाल निश्चित रूप से नहीं पता है, लेकिन वे आधुनिक वास्तुगामी मतानुसार…

Leave a Comment